№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Savitri, emblematic of ideal womanhood

Karuna

और तो कोई बस न चलेगा हिज्र के दर्द के मारों का

Aur To Koi Bas Na Chalega Hijr Ke Dard Ke Maron Ka

Ibn-e-Insha
1 min read 5 versesहिज्रseparationतारे

5 verses · ~1 min

और तो कोई बस न चलेगा हिज्र के दर्द के मारों का| सुबह का होना दूभर कर दें रस्ता रोक सितारों का|

झूठे सिक्कों में भी उठा देते हैं अक्सर सच्चा माल, शक्लें देख के सौदा करना काम है इन बंजारों का|

अपनी ज़ुबां से कुछ न कहेंगे चुप ही रहेंगे आशिक़ लोग, तुम से तो इतना हो सकता है पूछो हाल बेचारों का|

एक ज़रा सी बात थी जिस का चर्चा पहुंचा गली गली, हम गुमनामों ने फिर भी एहसान न माना यारों का|

दर्द का कहना चीख उठो दिल का तक़ाज़ा वज़'अ निभाओ, सब कुछ सहना चुप चुप रहना काम है इजाज़त-दारों का|

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Savitri, emblematic of ideal womanhood

Paired Painting

Savitri, emblematic of ideal womanhood

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aur To Koi Bas Na Chalega Hijr Ke Dard Ke Maron Ka carries.