№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Arjuna and Urvashi

Karuna

और तो कोई बस न चलेगा

Aur To Koi Bas Na Chalega

Ibn-e-Insha
1 min read 5 versesहिज्रseparationसितारे

5 verses · ~1 min

और तो कोई बस न चलेगा हिज्र के दर्द के मारों का. सुबह का होना दूभर कर दें. रस्ता रोक सितारों का|

झूठे सिक्कों में भी उठा देते हैं अक्सर सच्चा माल, शक्लें देख के सौदा करना काम है इन बंजारों का|

अपनी ज़ुबाँ से कुछ न कहेंगे चुप ही रहेंगे आशिक़ लोग, तुम से तो इतना हो सकता है, पूछो हाल बेचारों का|

एक ज़रा सी बात थी जिस का चर्चा पहुँचा गली गली, हम गुमनामों ने फिर भी एहसान न माना यारों का|

दर्द का कहना चीख़ उट्ठो दिल का तक़ाज़ा वज़'अ निभाओ, सब कुछ सहना चुप-चुप रहना काम है इज़्ज़तदारों का|

इति

Ibn-e-Insha

The Poet

इब्ने इंशा

Ibn-e-Insha

Arjuna and Urvashi

Paired Painting

Arjuna and Urvashi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aur To Koi Bas Na Chalega carries.