
11 verses · ~1 min
शाम-ए-ग़म की सहर नहीं होती या हमीं को ख़बर नहीं होती
हम ने सब दुख जहाँ के देखे हैं बेकली इस क़दर नहीं होती
नाला यूँ ना-रसा नहीं रहता आह यूँ बे-असर नहीं होती
चाँद है कहकशाँ है तारे हैं कोई शय नामा-बर नहीं होती
एक जाँ-सोज़ ओ ना-मुराद ख़लिश इस तरफ़ है उधर नहीं होती
दोस्तों इश्क़ है ख़ता लेकिन क्या ख़ता दरगुज़र नहीं होती
रात आ कर गुज़र भी जाती है इक हमारी सहर नहीं होती
बे-क़रारी सही नहीं जाती ज़िंदगी मुख़्तसर नहीं होती
एक दिन देखने को आ जाते ये हवस उम्र भर नहीं होती
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती
दिल पियाला नहीं गदाई का आशिक़ी दर-ब-दर नहीं होती
इति

Paired Painting
Urvashi
This poignant scene captures a fleeting moment from the eternal romance of the celestial nymph Urvashi and the mortal king Pururava. In a narrative steeped in longing, the painting depicts the ethereal Urvashi as she ascends back to the heavens, leaving her earthly lover behind. Raja Ravi Varma masterfully portrays the heartbreak of separation, freezing a moment where the physical laws of gravity seem to bow before the weight of divine sorrow. Her garment, caught in the hand of the bereft king, symbolizes the desperate, human attempt to hold onto something that belongs to the stars. It is a work that breathes with the melancholy of myth, reminding us of the profound divide between the mortal heart and the celestial domain.
Open the viewer →


