№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sacred Tank and Pagodas, near Benares

Shanta

जैसे याद आ जाता है

Jaise Yaad Aa Jata Hai

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 5 versesचेहराfaceनाम

5 verses · ~1 min

जैसे याद आ जाता है चेहरा किसी का सामने पड़ जाने पर और नाम उसका याद नहीं आता

या जैसे एकाध- बार जाने – पहचाने से लगते हैं वे जिनसे कभी नहीं मिले

पाने और खोने के कोने ही कोने वैसे आज गड़ते हैं कभी आँख में कभी मन में कभी पीठ पर

हाथ कुछ नहीं लगता न नाम न रूप अस्तित्व का आँगन कृतज्ञता की धूप से भरा है और तिस पर भी सूना है विस्तार देहरी से ठाकुरद्वारे तक का

पाने और खोने के कोने ही कोने गड़ते हैं पीठ में मन में दीठ में

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Sacred Tank and Pagodas, near Benares

Paired Painting

Sacred Tank and Pagodas, near Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jaise Yaad Aa Jata Hai carries.