Canvas
Mahabharata Scene with Pandavas

ShantaIntermediate

अपने आपमें

Apne Aapmein

Bhawani Prasad Mishra
2 min read 17 versesTime

17 verses · ~2 min

अपने आप में एक ओछी चीज़ है समय चीजों को टोड़ने वाला

मिटाने वाला बने- बनाये महलों मकानों देशों मौसमों

और ख़यालों को मगर आज सुबह से पकड़ लिये हैं मैंने

इस ओछे आदमी के कान और वह मुझे बेमन से ही सही

मज़ा दे रहा है दस – पंद्रह मिनिट सुख से बैठकर अकेले में

मैंने चाय भी पी है लगभग घंटे – भर नमिता को जी खोलकर पढाई है गीता लगभग इतनी ही देर तक

गोड़ी हैं फूलों की क्यारियाँ बाँधा है फिर से ऊंचे पर

गिरा हुआ चमेली का क्षुप और

अब सोचता हूँ दोपहर होने पर बच्चों के साथ

बहुत दिनों में बैठकर चौके में भोजन करूंगा

हसूंगा बोलूंगा उनसे जो लगभग सह्मे- सह्मे से

घुमते रहते हैं आजकल मेरी बीमारी के कारण और फिर सो जाऊंगा दो घंटे समय अपने बस -भर इस सबके बीच भी

मिटाता रहा होगा चाय बनाने वाली मेरी पत्नी को

गीता पढने वाली मेरी बेटी को चमेली के क्षुप को

और मुझको भी मगर मैं इस सारे अंतराल में

पकड़े रहा हूँ इस ओछे आदमी के कान और बेमन से ही सही

देना पड़ा है उसे हम सबको मज़ा.

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Mahabharata Scene with Pandavas

Paired Painting

Mahabharata Scene with Pandavas

This profound oil painting by Devashesh Tyagi breathes warm life into the timeless pages of the Mahabharata. It captures a moment of deep reverence, familial devotion, and soulful connection among the Pandavas and their cherished queen. The artist strips away unnecessary decorative superfluities to focus entirely on the raw emotional gravity of the figures, their expressive gestures, and the quiet dignity held within their postures. Every fold of traditional cloth and every gentle touch reflects a sacred bond forged through trials, exile, and unwavering righteousness, inviting the viewer to step into the very heart of epic antiquity.

Open the viewer →