
4 verses · ~1 min
संभव विडंबना भी है साथ नव-सृजन के उल्लास तो बढ़ेंगे, परिहास कम न होंगे
अलगाव की विवशता हरदम निकट रही है इतना प्रयत्न फिर भी दूरी न घट रही है होगा विकास फिर भी संभाव्य है विपर्यय आवास तो बढ़ेंगे, वनवास कम न होंगे।
परिणाम पक्ष में हो परितोष पर न होगा हो प्राप्त सफलताएं संतोष पर न होगा हर प्राप्ति में विफलता का बोध शेष होगा हों भोज अधिक फिर भी उपवास कम न होंगे
भौतिक पदार्थवादी उपलब्धियां बढ़ेंगी रक्तों रंगी वसीयत क्या पीढ़ियां पढ़ेंगी? उपभोग्य वस्तुओं में है वस्तु आदमी भी सपन्नता बढ़ेगी, संत्रास कम न होंगे।
इति

Paired Painting
Bheeshma's Oath
In this emotionally charged scene from the Mahabharata, the noble prince Devavrata, later known as Bhishma, makes a supreme sacrifice of love and duty. To secure the marriage of his grieving father, King Shantanu, to Satyavati, a fisherwoman, Bhishma takes a resolute vow of lifelong celibacy and renounces his rightful claim to the throne. Raja Ravi Varma captures the exact moment of this sacred promise, portraying Bhishma with a raised hand gesturing toward the heavens, sealing a fate of eternal devotion and tragic nobility while the astonished onlookers watch in profound awe.
Open the viewer →


