
ShantaAdvanced
कल भी मैं सफ़र में था,आज भी सफ़र में हूँ
Kal Bhi Main Safar Mein Tha, Aaj Bhi Safar Mein Hoon
Shalabh Shriram Singh7 verses · ~1 min
कल भी मैं सफ़र में था, आज भी सफ़र में हूँ वक़्त के लबों पर हूँ, उम्र की नज़र में हूँ
महफ़िलों की बातें क्यों ,मंज़िलों के चर्चे क्या आपके शहर में हूँ, अपनी रहगुज़र में हूँ
अपनी यकताहाली का ज़िक्र मैं करूँ किससे अक्स तो नहीं हूँ मै फिर भी चश्मेतर में हूँ
तिनका मत समझियेगा मुझको बहरे आलम का आदमी हूँ हस्ती की आख़िरी सतर में हूँ
अपने मिलने वालों से ऐ शलभ यह कहना है बुलबुलों के नगमों में तितलियों के पर में हूँ
रचनाकाल: 30 जुलाई 1984, भोपाल
शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।
इति

Paired Painting
Saraswati in Concert
This serene scene depicts Saraswati, the Hindu goddess of wisdom, music, and the arts, gracefully traveling across calm waters. She is shown playing her signature veena, her presence imbuing the landscape with divine tranquility. The artist skillfully blends the rigorous techniques of European realism with the profound spiritual aesthetics of India, creating a bridge between two worlds. The swan, her sacred vehicle, glides nearby, and a companion sits respectfully before her, highlighting the intimate and meditative nature of the encounter. This artwork served as a powerful cultural vessel, allowing millions to venerate the goddess in their own domestic spaces, thereby fostering a deep, personal connection to heritage that persists to this day.
Open the viewer →


