Canvas
Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

ShantaAdvanced

सुशिक्षा-सोपान

Sushiksha-Sopan

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
2 min read 5 versesHumanityCasteKnowledge

5 verses · ~2 min

जी लगा पोथी अपनी पढ़ो। केवल पढ़ो न पोथी ही को, मेरे प्यारे कढ़ो। कभी कुपथ में पाँव न डालो, सुपथ ओर ही बढ़ो। भावों की ऊँची चोटी पर बड़े चाव से चढ़ो। सुमति-खंजरी को मानवता-रुचि-चाम से मढ़ो। बन सोनार सम परम-मनोहर पर-हित गहने गढ़ो।1।

बड़ा ही जी को है दुख होता। कोई जो रसाल-क्यारी में है बबूल को बोता। लसता है सुन्दर भावों-सँग उर में रस का सोता। बुरे भाव उपजा कर उसमें मूढ़ मूल है खोता।2।

स्वाति की बूँद जहाँ जा पड़ी। बहुत काम आई, दिखलाई उपकारिता बड़ी। बनी कपूर कदिल-गोफों में सीपी में कलमोती। खोले मुख प्यासे चातक-हित बनी सुधा की सोती। ऐसे ही तुम जहाँ सिधाओ उपकारक बन जाओ। काँटों में भी बड़े अनूठे सुन्दर फूल खिलाओ।3।

आहा! कितना है मन भाता। चारों ओर जलधि प्रभु की महिमा का है लहराता। भरे पड़े हैं इसमें सुन्दर सुन्दर रत्न अनेकों। बड़े भाग वाला वह जन है जिसने पाया एको। शंकर कपिल शुकादिक के कर एक आधा था आया। तो भी उसने ही आलोकित भूतल सकल बनाया। ऐसा बड़े भाग वाला जन तुम भी बनना चाहो। जी में जो अनुराग तनिक भी जग-जन के हित का हो।4।

नई पौधों से ही है आस। जाति जिलाने वाली, जड़ी सजीवन है इनही के पास। इनके बने जाति बनती है बिगड़े हो जाती है नास। इनही से जातीय भाव का होता है विधि साथ विकास। ये हैं जाति-समाज देह के वसन-विधायक कुसुम-कपास। येई हैं नूतन बिचार उडु-राजि-विकाशक विमल अकास। उन्हीं नई पौधों में तुम हो, देखो होय न हृदय निरास। गौरव लाभ करो फैला कर तम में अति कमनीय उजास।5।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

Paired Painting

Princess Giving Golden Earring to Brahman Boy

In this evocative scene, Archibald Herman Muller captures a moment of profound spiritual grace, where the boundaries of social hierarchy dissolve through an act of selfless giving. The princess, draped in the traditional attire of royalty, descends the temple steps to bestow a golden earring upon a young Brahman boy. The artist masterfully contrasts the opulent, heavy ornamentation of the princess with the simple, humble posture of the child, suggesting a deep connection that transcends material wealth. The composition, bathed in an ethereal light, evokes the solemnity of a sacred ritual, inviting the viewer to contemplate the timeless virtues of compassion, humility, and the quiet sanctity found within the ancient temple architecture.

Open the viewer →