
1 verses · ~2 min
प्रिय रामदेव जी! अच्छा ही हुआ जो आप इन दिनों नहीं थे शहर में रहते भी तो क्या हमारा मिलना संभव था इस समय? जहां एक विकराल राक्षस अपने घिनौने और लंबे नाखूनों वाले सहस्र पंजों में पूरे शहर को दबोचे हुये खड़ा है हर सड़क हर गली हर मोड़ पर कर्फ्यू का दंश झेल रहा है शहर सभी अभिशप्त हैं अपने ही घरों में बंदी बन रहने को। घरों में दुबके हुए लोग हिसाब लगा रहे हैं कितने भेजे गये जेल, कितने भेजे जाने वाले है कहां चली गोली, कहां हुआ लाठी चार्ज कितने हुए घायल, कौन-कौन पड़े हैं, किस-किस अस्पताल में? अर्ध सैनिक बलों की कितनी टुकडिय़ां उतारी गयी हैं इस नगर में कितने दंगा निरोधी दस्ते या साइरन बजाती पुलिस की गाडिय़ां घूम रही हैं गली दर गली उड़ती आती है एक खबर गोली चली है अभी-अभी कहीं मरा है कहीं कोई कोई कहता है कोई हिंदू था कोई कहता है मुसलमान था कोई नहीं कहता वह महज एक इंसान था। क्यों रामदेव जी मृत्यु दोस्त की हो या दुश्मन की दु:खद घटना नहीं है? कमरे में कैद लिख रहा हूं खत आपको लेकिन दुकान, बाजार, यातायात, संचार सभी तो बंद हैं डाक में कैसे जा पायेगा? और अगर नहीं पहुंचा आप तक तो क्या गारंटी है बैरंग होकर वापस लौट आयेगा। कमरे में यहां मेरे साथ बैठे हैं तुलसी, कबीर, बुद्ध और गोरखनाथ पूछ रहे हैं मुझसे यह सब क्या हो रहा है वत्स? मुक हूं निरुत्तर हूं क्या उन्हें जवाब दूं कहिये रामदेव जी! कितने दिनों के बाद आये थे रामदरश मिश्र यहां पूछ रहे थे आपको चाहता था सुनना उनसे धूप और वसंत पर लिखी उनकी कवितायें सुनाना चाहता था अपनी व्यथा-कथा लेकिन सब कुछ लील गयी शहर की जहरीली हवा दु:ख है उन्हें छोडऩे तक नहीं जा पाया स्टेशन तक कर्फ्यू की आग में
इति
The Poet
उदय भान मिश्र
Uday Bhanu Mishra
Uday Bhanu Mishra lived a life deeply immersed in both the broadcast and literary landscapes of modern India. Serving for years as a director for Akashvani in Gorakhpur, he carried a vast geographical and emotional terrain within him. He was a restless traveler and a keen observer of the human condition, qualities that heavily influenced his diverse literary output. Mishra did not limit himself to one form. He wrote evocative travelogues like Ramgram se Kamakhya tak, the highly personal memoir Kahani Sirf Meri Nahi, and deeply resonant poetry collections like Aag Ki Neeli Nadi. His poems often reflect a quiet endurance, mapping out the betrayals of close friends alongside the enduring strength of the human spirit. He wrote without a trace of bitterness, preferring instead to view life with a patient, accepting warmth. While mainstream literary circles often overlooked regional figures, Mishra steadily built an intimate body of work that speaks directly to the complexities of personal grief and silent resilience.

Paired Painting
Narasimha Disemboweling Hiranyakashipu
This striking miniature captures the profound moment of divine intervention when Lord Vishnu descends in his ferocious Narasimha avatar (part man and part lion) to dismantle the tyranny of the demon king Hiranyakashipu. The painting resonates with the cosmic truth that righteousness shall always prevail over arrogance. With a steady hand, the artist depicts the climactic resolution of the devotee Prahlad's suffering, as the Lord humbles the demon within the threshold of his own palace. The vibrant yellow backdrop signifies the illumination of truth, while the delicate figures of Prahlad and his family add a layer of human devotion to the unfolding miracle.
Open the viewer →


