
आप कहते हैं सरापा गुलमुहर है ज़िंदगी
Aap Kehte Hain Sarapa Gulmohar Hai Zindagi
Adam Gondvi
3 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Aap Kehte Hain Sarapa Gulmohar Hai Zindagi
Adam Gondvi5 verses · ~1 min
आप कहते हैं सरापा गुलमुहर है ज़िन्दगी हम ग़रीबों की नज़र में इक क़हर है ज़िन्दगी
भुखमरी की धूप में कुम्हला गई अस्मत की बेल मौत के लम्हात से भी तल्ख़तर है ज़िन्दगी
डाल पर मज़हब की पैहम खिल रहे दंगों के फूल ख़्वाब के साये में फिर भी बेख़बर है ज़िन्दगी
रोशनी की लाश से अब तक जिना करते रहे ये वहम पाले हुए शम्सो-क़मर है ज़िन्दगी
दफ़्न होता है जहां आकर नई पीढ़ी का प्यार शहर की गलियों का वो गन्दा असर है ज़िन्दगी.
इति

Paired Painting
Tishyaraksha
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aap Kehte Hain Sarapa Gulmohar Hai Zindagi carries.