№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sati

Karuna

मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला

Mera Desh Jal Raha, Koi Nahi Bujhanevala

Shivamangal Singh 'Suman'
5 min read 9 versesदेशcountryबँटवारा

9 verses · ~5 min

घर-आंगन में आग लग रही। सुलग रहे वन -उपवन, दर दीवारें चटख रही हैं जलते छप्पर- छाजन। तन जलता है , मन जलता है जलता जन-धन-जीवन, एक नहीं जलते सदियों से जकड़े गर्हित बंधन। दूर बैठकर ताप रहा है, आग लगानेवाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

भाई की गर्दन पर भाई का तन गया दुधारा सब झगड़े की जड़ है पुरखों के घर का बँटवारा एक अकड़कर कहता अपने मन का हक ले लेंगें, और दूसरा कहता तिल भर भूमि न बँटने देंगें। पंच बना बैठा है घर में, फूट डालनेवाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

दोनों के नेतागण बनते अधिकारों के हामी, किंतु एक दिन को भी हमको अखरी नहीं गुलामी। दानों को मोहताज हो गए दर-दर बने भिखारी, भूख, अकाल, महामारी से दोनों की लाचारी। आज धार्मिक बना, धर्म का नाम मिटानेवाला मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

होकर बड़े लड़ेंगें यों यदि कहीं जान मैं लेती, कुल-कलंक-संतान सौर में गला घोंट मैं देती। लोग निपूती कहते पर यह दिन न देखना पड़ता, मैं न बंधनों में सड़ती छाती में शूल न गढ़ता। बैठी यही बिसूर रही माँ, नीचों ने घर घाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

भगतसिंह, अशफाक, लालमोहन, गणेश बलिदानी, सोच रहें होंगें, हम सबकी व्यर्थ गई कुरबानी जिस धरती को तन की देकर खाद खून से सींचा , अंकुर लेते समय उसी पर किसने जहर उलीचा। हरी भरी खेती पर ओले गिरे, पड़ गया पाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

जब भूखा बंगाल, तड़पमर गया ठोककर किस्मत, बीच हाट में बिकी तुम्हारी माँ - बहनों की अस्मत। जब कुत्तों की मौत मर गए बिलख-बिलख नर-नारी , कहाँ कई थी भाग उस समय मरदानगी तुम्हारी। तब अन्यायी का गढ़ तुमने क्यों न चूर कर डाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

पुरखों का अभिमान तुम्हारा और वीरता देखी, राम - मुहम्मद की संतानों! व्यर्थ न मारो शेखी। सर्वनाश की लपटों में सुख-शांति झोंकनेवालों! भोले बच्चें, अबलाओ के छुरा भोंकनेवालों! ऐसी बर्बरता का इतिहासों में नहीं हवाला, मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

घर-घर माँ की कलख पिता की आह, बहन का क्रंदन, हाय , दूधमुँहे बच्चे भी हो गए तुम्हारे दुश्मन? इस दिन की खातिर ही थी शमशीर तुम्हारी प्यासी? मुँह दिखलाने योग्य कहीं भी रहे न भारतवासी। हँसते हैं सब देख गुलामों का यह ढंग निराला। मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

जाति-धर्म गृह-हीन युगों का नंगा-भूखा-प्यासा, आज सर्वहारा तू ही है एक हमारी आशा। ये छल छंद शोषकों के हैं कुत्सित, ओछे, गंदे, तेरा खून चूसने को ही ये दंगों के फंदे। तेरा एका गुमराहों को राह दिखानेवाला , मेरा देश जल रहा, कोई नहीं बुझानेवाला।

इति

Shivamangal Singh 'Suman'

The Poet

शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

Shivamangal Singh 'Suman'

1915 · 2002

There is a particular form of literary courage that has nothing to do with defiance or rebellion the courage of choosing to remain human when circumstances press hard toward despair. Shivamangal Singh Suman possessed this courage in extraordinary measure. He wrote across the full breadth of the progressive literary movement in Hindi, and his work bears the mark of a mind that refused to choose between aesthetic beauty and social conscience, insisting with deep patience that both are necessary if poetry is to perform its highest function. His verses walk the razor's edge between lyric grace and the weight of lived suffering never collapsing into sentimentality, never hardening into polemic. Born in Unnao in 1915, Suman rose to lead Vikram University as its Vice Chancellor, becoming one of the rare figures who moved between the world of intellectual administration and the world of pure creative fire without losing his substance in either. He received the Padma Bhushan and Sahitya Akademi recognition, but his true monument is the quality of sustenance his verses have provided across generations of readers who found in him a poet who understood that the will to go on is, in itself, a form of sacred defiance.

Sati

Paired Painting

Sati

Nandalal Bose, a luminary of the Bengal School, painted Sati during a period of intense cultural awakening in India. The work captures a profound moment of spiritual surrender and tragic dignity. It is a haunting depiction of the mythological figure Sati, who chose to immolate herself in the fire of her own devotion when her husband Shiva was insulted. Bose portrays her not merely as a victim, but as a figure of singular, luminous focus, her form softened by the ethereal glow of the flames. The painting serves as a testament to the artist's ability to imbue traditional iconography with a modern, emotive depth that challenged colonial perceptions of Indian identity.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mera Desh Jal Raha, Koi Nahi Bujhanevala carries.