№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Hyderabad, India street scene

Karuna

आप कहते हैं सरापा गुलमुहर है ज़िंदगी

Aap Kehte Hain Sarapa Gulmohar Hai Zindagi

Adam Gondvi
1 min read 3 versesगरीबीpovertyदंगा

3 verses · ~1 min

आप कहते हैं सरापा गुलमुहर है ज़िंदगी हम ग़रीबों की नज़र में इक क़हर है ज़िंदगी

भुखमरी की धूप में कुम्हला गई अस्मत की बेल मौत के लमहात से भी तल्ख़तर है ज़िंदगी   डाल पर मज़हब की पैहम खिल रहे दंगों के फूल ख़्वाब के साए में फिर भी बेख़बर है ज़िंदगी   रोशनी की लाश से अब तक जिना करते रहे ये वहम पाले हुए शम्सो-क़मर है ज़िंदगी

दफ़्न होता है जहाँ आ कर नई पीढ़ी का प्यार शहर की गलियों का वो गंदा असर है ज़िंदगी

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Hyderabad, India street scene

Paired Painting

Hyderabad, India street scene

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aap Kehte Hain Sarapa Gulmohar Hai Zindagi carries.