Canvas
A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

HasyaAdvanced

हमारी हिंदी

Hamari Hindi

Raghuvir Sahay
2 min read 9 versesSatireLanguage

9 verses · ~2 min

हमारी हिंदी एक दुहाजू की नई बीबी है बहुत बोलने वाली बहुत खानेवाली बहुत सोनेवाली

गहने गढ़ाते जाओ सर पर चढ़ाते जाओ

वह मुटाती जाए पसीने से गन्धाती जाए घर का माल मैके पहुँचाती जाए

पड़ोसिनों से जले कचरा फेंकने को लेकर लड़े

घर से तो ख़ैर निकलने का सवाल ही नहीं उठता औरतों को जो चाहिए घर ही में है

एक महाभारत है एक रामायण है तुलसीदास की भी राधेश्याम की भी एक नागिन की स्टोरी बमय गाने और एक खारी बावली में छपा कोकशास्त्र एक खूसट महरिन है परपंच के लिए एक अधेड़ खसम है जिसके प्राण अकच्छ किये जा सकें एक गुचकुलिया-सा आँगन कई कमरे कुठरिया एक के अंदर एक बिस्तरों पर चीकट तकिए कुरसियों पर गौंजे हुए उतारे कपड़े फ़र्श पर ढंनगते गिलास खूंटियों पर कुचैली चादरें जो कुएँ पर ले जाकर फींची जाएँगी

घर में सबकुछ है जो औरतों को चाहिए सीलन भी और अंदर की कोठरी में पाँच सेर सोना भी और संतान भी जिसका जिगर बढ गया है जिसे वह मासिक पत्रिकाओं पर हगाया करती है और ज़मीन भी जिस पर हिंदी भवन बनेगा

कहनेवाले चाहे कुछ कहें हमारी हिंदी सुहागिन है सती है खुश है उसकी साध यही है कि खसम से पहले मरे और तो सब ठीक है पर पहले खसम उससे बचे तब तो वह अपनी साध पूरी करे ।

(1957)

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

Paired Painting

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

In this magnificent watercolour, Mahadev Vishwanath Dhurandhar provides a rare and deeply personal glimpse into the traditions of his own Pathare Prabhu community. Created in 1944, the very year of the artist's passing, the painting serves as a final, loving tribute to the cultural fabric of old Bombay. Dhurandhar was a master of the Academic Realism taught at the Sir J.J. School of Art, yet here he transcends mere technical precision to capture the lived emotion of a wedding. Every figure is rendered with individual dignity, from the elders in their traditional red turbans to the women draped in lustrous silk sarees, each detail reflecting the unique social standing and heritage of the community. It is an invitation to witness a sacred transition, recorded by a man who understood these rituals not just as a painter, but as a devoted member of the family gathered there.

Open the viewer →