
15 verses · ~2 min
हैरान थी हिन्दी
उतनी ही सकुचाई लजाई सहमी-सहमी-सी खड़ी थी साहब के कमरे के बाहर इजाज़त माँगती माँगती दुआ पी०ए० साहब की तनिक निग़ाह की ।
हैरान थी हिन्दी आज भी आना पड़ा था उसे लटक कर खचाखच भरी सरकारी बस के पायदान पर संभाल-संभाल कर अपनी इज़्ज़त का आँचल
हैरान थी हिन्दी आज भी नहीं जा रहा था किसी का ध्यान उसकी जींस पर चश्मे और नए पर्स पर
मैंने पूछा यह क्या माजरा है हिन्दी
सोचा था इंग्लैंड और फिर अमरीका से लौट कर साहिब बन जाऊँगी और अपने देश के हर साहब से आँखें मिला पाऊँगी ।
क्या मालूम था अमरीका रिटर्न होकर भी बसों और साहब के द्वार पर बस धक्के ही खाऊँगी ।
हिन्दी! अब जाने भी दो छोड़ो भी गम इतनी बार बन कर उल्लू अब तो समझो कि तुम जिनकी हो उनकी तो रहोगी ही न उनके मान से ही क्यों नहीं कर लेती सब्र यह क्या कम है कि तुम्हारी बदौलत कितनों ने ही कर ली होगी सैर इंग्लैंड और अमरीका तक की ।
आप तो नहीं दिखे?
पहाड़-सा टूट पड़ा यह प्रश्न मेरी हीन भावना पर ।
जिससे बचना चाहता था वही हुआ । संकट में था
कैसे बताता कि न्यूयार्क क्या मैं तो नागपुर तक नहीं बुलाया गया था कैसे बताता न्यौता तो क्या मेरे नाम पर तो सूची से पहले भी ज़िक्र तक नहीं होता
कैसे बताता कि उबरने को अपनी झेंप से अपनी इज़्ज़त को 'नहीं मैं नहीं जा सका' की झूठी थेगली से ढँकता आ रहा हूँ। अच्छा है शायद समझ लिया है मेरी अन्तरात्मा की झेंप को हिन्दी ने । आख़िर उसकी झेंप के सामने मेरी झेंप तो तिनका भी नहीं थी
बोली - भाई, समझते हो न मेरी पीर
हाँ, बहिन! यूं ही थोड़े कहा है किसी ने जा के पाँव न फटी बिवाई वो क्या जाने पीर पराई और लौट चले थे हम भाई बहिन बिना और अफ़सोस किए अपने-अपने डेरे।
इति
The Poet
दिविक रमेश
Divik Ramesh
1946 · 1980s
Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Paired Painting
Young Woman
In this evocative portrait, Raja Ravi Varma captures the grace and quiet dignity of an Indian woman. With his characteristic synthesis of European academic technique and Indian sensibilities, he presents a subject whose presence is both grounded and ethereal. Her attire, draped with classical precision, speaks to a timeless tradition, while the soft light playing across her features invites us to contemplate her inner world. Varma was a pioneer in romanticizing the female figure in Indian art, turning his gaze toward the beauty of the everyday individual. He imbued his subjects with a sense of reverence that challenged the boundaries of his time, effectively weaving the identity of the modern Indian woman into the visual fabric of history.
Open the viewer →


