
9 verses · ~1 min
पीर बवर्ची भिश्ती खर हैं कहने को हम भी अफ़सर हैं । सौ-सौ प्रश्नों की बौछारें एक अकेले हम उत्तर हैं ।।
इसके आगे,उसके आगे दफ़्तर में जिस-तिस के आगे क़दमताल करते रहने को आदेशित हैं हमी अभागे
तनकर खड़ा नहीं हो पाए सजदे में कट गई उमर है ।।
यों दधीचि की हैं सन्तानें रीढ़ नहीं है अपने तन में ऊपर से गांधी गिरमिटिया भीतर भगत सिंह हैं मन में
काशी के दादुर भी पंडित हम तो बस अछूत मगहर हैं ।।
उल्टी गंगा बहा रहे हैं नये दौर के नये भगीरथ जितना दूर चलें दिन भर में उतना लम्बा हो जाये पथ
हम तो नाग सँपेरे वाले हमसे नहीं किसी को डर है ।।
सारी प्रगति आँकड़ों तक है बढ़ता पेट कर्मनाशा का रोज़ देखना पड़ता हमको होता चीर-हरण भाषा का
हर वैतरणी पार कराने पूँछ गाय की, छूमन्तर हैं ।।
इति

Paired Painting
Ganesha Transcribing the Mahabharata
In the quiet sanctum of divine concentration, Lord Ganesha sits as the supreme scribe, immortalizing the epic of the Mahabharata as dictated by the sage Vyasa. The artist captures the elephant-headed deity with profound reverence, depicting him focused intently on his sacred task with a stylus in hand. Piled manuscripts and an inkpot surround him, while his loyal vahana, the small mouse, rests quietly nearby. Produced by the renowned Calcutta Art Studio, this chromolithograph brought traditional iconography into the homes of nineteenth-century devotees through the marvel of modern printmaking, bridging sacred devotion with accessible visual art.
Open the viewer →


