№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Kaikeyi and Manthara

Hasya

हिंदी की दुर्दशा

Hindi Ki Durdasha

Kaka Hathrasi
1 min read 2 versesहास्यव्यंग्यहिंदी

2 verses · ~1 min

बटुकदत्त से कह रहे, लटुकदत्त आचार्य सुना? रूस में हो गई है हिंदी अनिवार्य है हिंदी अनिवार्य, राष्ट्रभाषा के चाचा- बनने वालों के मुँह पर क्या पड़ा तमाचा कहँ 'काका', जो ऐश कर रहे रजधानी में नहीं डूब सकते क्या चुल्लू भर पानी में

पुत्र छदम्मीलाल से, बोले श्री मनहूस हिंदी पढ़नी होये तो, जाओ बेटे रूस जाओ बेटे रूस, भली आई आज़ादी इंग्लिश रानी हुई हिंद में, हिंदी बाँदी कहँ 'काका' कविराय, ध्येय को भेजो लानत अवसरवादी बनो, स्वार्थ की करो वक़ालत

इति

Kaka Hathrasi

The Poet

काका हाथरसी

Kaka Hathrasi

Kaikeyi and Manthara

Paired Painting

Kaikeyi and Manthara

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hindi Ki Durdasha carries.