
7 verses · ~3 min
मेरा गीत चाँद है ना चाँदनी न किसी के प्यार की है रागिनी हंसी भी नही है माफ कीजिये खुशी भी नही है माफ कीजिये शब्द - चित्र हूँ मैं वर्तमान का आइना हूँ चोट के निशान का मै धधकते आज की जुबान हूँ मरते लोकतन्त्र का बयान हूँ
कोइ न डराए हमे कुर्सी के गुमान से और कोइ खेले नही कलम के स्वाभिमान से हम पसीने की कसौटियों के भोजपत्र हैं आंसू - वेदना के शिला- लेखों के चरित्र हैं हम गरीबों के घरों के आँसुओं की आग हैं आन्धियों के गाँव मे जले हुए चिराग हैं
किसी राजा या रानी के डमरु नही हैं हम दरबारों की नर्तकी के घुन्घरू नही हैं हम सत्ताधीशों की तुला के बट्टे भी नही हैं हम कोठों की तवायफों के दुपट्टे भी नही हैं हम अग्निवंश की परम्परा की हम मशाल हैं हम श्रमिक के हाथ मे उठी हुई कुदाल हैं ये तुम्हारी कुर्सियाँ टिकाऊ नही हैं कभी औ हमारी लेखनी बिकाऊ नही है कभी राजनीति मे बडे अचम्भे हैं जी क्या करें हत्यारों के हाथ बडे लम्बे हैं जी क्या करें आज ऐरे गैरे- भी महान बने बैठे हैं जाने- माने गुंडे संविधान बने बैठे हैं
आज ऐसे - ऐसे लोग कुर्सी पर तने मिले जिनके पूरे - पूरे हाथ खून मे सने मिले डाकु और वर्दियों की लाठी एक जैसी है संसद और चम्बल की घाटी एक जैसी है दिल्ली कैद हो गई है आज उनकी जेब मे जिनसे ज्यादा खुद्दारी है कोठे की पाजेब मे
दरबारों के हाल- चाल न पूछो घिनौने हैं गद्दियों के नीचे बेइमानी के बिछौने हैं हम हमारा लोकतन्त्र कहते हैं अनूठा है दल- बदल विरोधी कानूनो को ये अंगूठा है कभी पन्जा , कभी फूल, कभी चक्कर धारी हैं कभी वामपन्थी कभी हाथी की सवारी हैं
आज सामने खडे हैं कल मिलेंगे बाजू मे रात मे तुलेंगे सूटकेशों की तराजू मे आत्मायें दल बदलने को ऐसे मचलती हैं ज्यों वेश्यांये बिस्तरों की चादरें बदलती हैं उनकी आरती उतारो वे बडे महान हैं जिनकी दिल्ली मे दलाली की बडी दुकान है
ये वो घडियाल हैं जो सिन्धु मे भी सूखें हैं सारा देश खा चुके हैं और अभी भूखे हैं आसमा के तारे आप टूटते देखा करो देश का नसीब है ये फूटते देखा करो बोलना छोडो खामोशी का समय है दोस्तो डाकुओं की ताजपोशी का समय है दोस्तो
इति
The Poet
हरिओम पंवार
Hariom Panwar
1958 · 2015
Hariom Panwar possesses a voice that can literally shake a stadium. Born in 1949 in the Bulandshahr district of Uttar Pradesh, he serves as a living monument to the Veer Rasa or heroic poetry tradition in contemporary Hindi literature. While many modern poets moved toward introspection or quiet social commentary, Panwar kept the roaring fire of patriotic verse alive. For decades, he has been an undisputed titan of the Kavi Sammelan stage, reading poems that address national security, the sacrifices of soldiers on the borders, and the political handling of Kashmir. He writes with fierce, uncompromising nationalism, yet his command over rhythm and phrasing ensures his poetry never devolves into mere sloganeering. He works as a professor of law, bringing analytical rigor to his fiery verses. Panwar proves that the oral tradition of Hindi poetry still holds the immense power to awaken the collective conscience and bring millions of listeners to their feet.

Paired Painting
Draupadi Vastraharan
This profound masterpiece captures one of the most agonizing and emotionally charged episodes from the Indian epic Mahabharata, known as the Sabha Parva. Draupadi, the queen of the Pandavas, stands alone in the royal court, her dignity violently assailed as Duhshasana attempts to disrobe her in front of an assembly of elders, gurus, and princes. Raja Ravi Varma channels the deep anguish, betrayal, and quiet spiritual resilience of Draupadi with startling psychological realism. The terrified yet defiant expression on her face, combined with the arrogant postures of the Kaurava princes, invites viewers to bear witness to a pivotal moral failure of civilization. Through oil paint and classical European composition, Varma immortalized an ancient literary tragedy, stirring an enduring cultural memory of divine intervention, righteousness, and the ultimate triumph of dharma over adharma.
Open the viewer →


