№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
King Dasharatha and Queen Kaikeyi in the Wrath Chamber

Raudra

सत्ता

Satta

Gopal Prasad Vyas
2 min read 5 versesव्यंग्यsatireसत्ता

5 verses · ~2 min

सत्ता अंधी है लाठी के सहारे चलती है। सत्ता बहरी है सिर्फ धमाके सुनती है। सत्ता गूंगी है सिर्फ माइक पर हाथ नचाती है। कागज छूती नहीं आगे सरकाती है। सत्ता के पैर भारी हैं कुर्सी पर बैठे रहने की बीमारी है। पकड़कर बिठा दो मारुति में चढ़ जाती है। वैसे लंगड़ी है बैसाखियों के बल चलती है। सत्ता अकड़ू है माला पहनती नहीं, पकड़ू है। कोई काम करती नहीं अपने हाथ से, चल रही है चमचों के साथ से।

सत्ता जरूरी है कुछ के लिए शौक है कुछ के लिए मजबूरी है। सत्ता सती नहीं, रखैल है कभी इसकी गैल है तो कभी उसकी गैल है।

सत्ता को सलाम करो पानी मिल जाए तो पीकर आराम करो। सत्ता को कीर्तन पसंद है नाचो और गाओ ! सिंहासन पर जमी रहो मरकर ही जाओ।

और जनता? हाथ जोड़े, समर्थन में हाथ उठाए, आश्वासन लेना हो तो ले, नहीं भाड़ में जाए!

सत्ता शाश्वत है, सत्य है, जनता जड़ है, निर्जीव है- ताली और खाली पेट बजाना उसका परम कर्तव्य है।

इति

Gopal Prasad Vyas

The Poet

गोपालप्रसाद व्यास

Gopal Prasad Vyas

King Dasharatha and Queen Kaikeyi in the Wrath Chamber

Paired Painting

King Dasharatha and Queen Kaikeyi in the Wrath Chamber

This poignant artwork captures a deeply tragic and pivotal turning point from the Ayodhya Kanda of the Ramayana. Queen Kaikeyi lies in profound despair and anger upon the floor of her wrath chamber, the Krodh Bhavan, having demanded boons that will exile Prince Rama and uproot the kingdom. King Dasharatha stands above her, his posture broken by a mixture of shock, sorrow, and impending doom. The painting evokes a heavy emotional atmosphere, reflecting the agonizing clash between royal duty, binding promises, and personal devastation.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Satta carries.