Canvas
Draupadi Humiliated

KarunaAdvanced

उनका दर्द मेरी ज़ुबान

Unka Dard Meri Zuban

Divik Ramesh
3 min read 13 versesPainExploitation

13 verses · ~3 min

हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी शायद वह आतंकवादी भी नहीं है जो भून डालता है महज भूनने के लिए जिसके पास है भी कोई समझ या दॄष्टि — संदेह ही बना रहता है ।

हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी शायद यह है कि हमारे ही सामने, हमारे ही मुहल्लों में हमारी ही समझ की छतों के नीचे हमारे दर्दों को भी हमारा नहीं रहने दिया जाता । बस छीन लिया जाता है हमसे — न कोई क़ीमत, न कोई मुआवजा!

कैसी त्रासदी है न? होते ही उनका हमारा दर्द हमें ही पहचानने से इनकार कर देता है — ओपरा-ओपरा होकर आँखें चुराता है । बड़े घर के कुत्तों-सा लगता है घूमने बड़ी-बड़ी गाड़ियों में । कहाँ-कहाँ तक पहुँच नहीं हो जाती — क्या इमारतें और क्या बड़े-बड़े होटल । कुर्सी-मेज़ों पर खाने उड़ाता है । कोई कान तक नहीं देता था जिनकी और अब देखिए औकात उनकी — कितना बड़ा अभिनेता हो गया है — निकल-निकल भोंपुओं से कैसा रंग जमाता है । उसके दर्दीले ठुमकों पर पूरी दुनिया नागिन-सी झूमती है ।

हमारा दर्द जो हमें भिखारी तक बना देता था पहुँचते ही मंचों पर हमें दाता की मुद्रा में ला देता है । और कवच ओढ़े हमारे दर्दों के वे (जिनके नाम लेने तक में ख़तरा है हमें) हमारी त्रासदी के देवता बन बैठते हैं । और हम? हमें तो पता ही नहीं चलता कब क्या हो जाते हैं हम ।

हाँ, गाहे-बगाहे जाने क्यों लगता है लगने कि उनके भोंपू ही नहीं अन्दोलन भी लादे अपने कंधों पर उन्हें ही ढोते हैं । ढोते हैं जैसे ढोते रहे हैं अपनी मजबूरियाँ अपनी भूख और प्यास भी और डरों में लिपटा अपना गुस्सा भी ।

क्या नहीं है यह भी हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी?

हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी तो यह भी है

कि ताक़त है हममें पर जीते हैं ताक़त की मुद्रा में । हममें युद्ध है पर जीते हैं युद्ध की मुद्रा में । हममें गुस्सा है पर जीते हैं गुस्से की मुद्रा में । हम फेंक सकते हैं उखाड़ कर पर जीते हैं उखाड़ फेंकने की मुद्रा में । हममें समझ है पर जीते हैं समझ की मुद्रा में ।

हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी शायद यह भी है

कि हम महज बहस करते हैं और वे उलझाए रखते हैं हमें बहसों में जिन्हें वे आश्वासन कहते हैं हमारे मरने का इंतज़ार करते हैं और एक दिन हम सचमुच मर जाते हैं — यानी उनके धैर्य पर अपने अधैर्य को कुर्बान कर देते हैं जबकि इच्छा उन्हीं की होती है ऐसी, पर अदृश्य ।

वे महज मुद्रा में होते हैं बहस की, कहाँ समझ पाते हैं!

हार-गिर कर समझ पाते हैं तो बस इतना ही — क्या जाता है अपने बाप का जो होता है होते रहने दीजिए ।

तो फिर बनते रहिए बेवकूफ़ क्या जाता है अपने बाप का भी ।

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

1946 · 1980s

Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Draupadi Humiliated

Paired Painting

Draupadi Humiliated

This profound and emotionally charged canvas captures a devastating moment from the Virata Parva of the Mahabharata. Disguised as Sairandhri, the queen Draupadi lies fallen and weeping on the opulent palace floor, having been brutally assaulted by the commander Kichaka for refusing his advances. Raja Ravi Varma masterfully orchestrates the tension in the royal court, contrasting the utter vulnerability and grief of Draupadi with the arrogant stance of Kichaka and the helpless dismay of King Virata seated upon his throne. Through rich theatrical lighting and profound psychological realism, Varma honors the eternal dignity of Draupadi while exposing the profound moral failing of the court around her, inviting the viewer into a timeless meditation on honor, suffering, and divine justice.

Open the viewer →