№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Brahmin Women Collecting Water

Karuna

कूद पड़ी हंजूरी कुएँ में

Kood Padi Hanjuri Kuen Mein

Sarveshwar Dayal Saxena
1 min read 6 versesगरीबीpovertyभूख

6 verses · ~1 min

काम न मिलने पर अपने तीन भूखे बच्चों को लेकर कूद पड़ी हंजूरी कुएँ में कुएँ का पानी ठंडा था।

बच्चों की लाश के साथ निकाल ली गई हंजूरी कुएँ से बाहर की हवा ठंडी थी।

हत्या और आत्महत्या के अभियोग में खड़ी थी हंजूरी अदालत में अदालत की दीवारें ठंडी थीं।

फिर जेल में पड़ी रही हंजूरी पेट पालती जेल का आकाश ठंडा था।

लेकिन आज अब वह जेल के बाहर है तब पता चला है कि सब-कुछ ठंडा ही नहीं था-

सड़ा हुआ था सड़ा हुआ है सड़ा हुआ रहेगा

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Brahmin Women Collecting Water

Paired Painting

Brahmin Women Collecting Water

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kood Padi Hanjuri Kuen Mein carries.