Canvas
Draupadi Presented to the Pachisi Game

KarunaAdvanced

शर्म आती है कि...

Sharm Aati Hai Ki

Divik Ramesh
3 min read 11 versesGodCorruption

11 verses · ~3 min

जितना जाना है तुम्हारे बारे में कि पढ़ा है जितना धर्म-ग्रंथों में वह तो इज़ाजत नहीं देता तुम्हें कि दिखो ऐसे जैसे दिखे 2011 के ढहते-चरमराते जापान में।

तुम इंसान तो नहीं ही कहे गए हो न कि मान लूं कोई क्रूर आतंकवादी हो तुम, ज़ालिम और स्वार्थी कि प्रार्थनाओं के बावजूद नहीं पसीजता जिनका दिल।

मैं खारिज़ करता हूं उठाकर हाथ ऊपर इस कहे को कि भय बिनु होय न प्रीति जो जुमला है महज सत्ता भोगियों का| और कैसे मान लूं न्याय भी जब सुनवाई का विधान ही हो गायब। इंसानों की दुनिया में तो धौंस होती है यह, महज धौंस और अक्सर डरे हुए इंसानों का हथियार होता है यह कहा जिन्हें न खुद पर विश्वास होता है और न प्रार्थनाओं पर बस होती है तो एक बौखलाहट चूल से डिगे-डगमगाते अपने अस्तित्व की।

पर तुम्हें तो इंसान नहीं ही कहा गया है न!

भूल भी तो नहीं कह सकता इसे तुम्हारी न ही हादसा। न भूल होती है बार-बार न हादसे ही।

सुनी हैं, पढ़ी भी हैं तुम्हारे रुतबों की कहानियां पाप पर पुण्य की विजय को ही बताया गया है न मचाई गई तबाहियों का अर्थ।

पर जहां होता ही नहीं प्रश्न तक पाप या पुण्य का वहां?

देखिए कम से कम 'आपसे' नहीं है अपेक्षा कुतर्क की आपके नुमाइंदों की सी। कृपया रहने ही दीजिए यह पिछले-अगले जन्म की बात कुतर्क के दायरों में ही। क्षमाप्रार्थी हूं।

डिगने लगा हूं मैं। कब तक बने रहना चाहोगे कमजोरी कब तक बनाए रखना चाहोगे कमजोर, इंसानों को कब तक दिखाते रहोगे भय मौत का लंगड़ी-लूली ज़िन्दगी का-- कब तक?

सच तो यह है कि शर्म आई थी मुझे कि भक्त हूं मैं ऐसे ईश्वर का! जैसे शर्म आती हे मुझे घोटालों पर घोटाले देखकर अपने देश में कि प्रजा हूं मैं ऐसी सत्ता का। कि जहां चुल्लू भर पानी के लिए भी देनी पड़ती है रिश्वत या बैठानी होती है जुगाड़ सिफारिश की।

आई थी, खूब आई थी शर्म मुझे ईश्वर कि भक्त हूं मैं ऐसे ईश्वर का क्योंकि मान नहीं पाया हूं इंसान तुम्हें अभी तक इस धरती का। और शायद यही बचाव भी है तुम्हारा अब तक।

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

1946 · 1980s

Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Draupadi Presented to the Pachisi Game

Paired Painting

Draupadi Presented to the Pachisi Game

This profound chromolithograph captures one of the most heartbreaking yet spiritually triumphant moments in the Mahabharata. Queen Draupadi, having been lost in a malicious game of dice by her husbands the Pandavas, stands alone in the royal court, confronted by the aggressive Dushasana. As her modesty is brutally challenged, her hands are raised in desperate supplication to the divine, symbolizing the ultimate surrender to cosmic grace. Through the vibrant printing techniques of the Ravi Varma Press, this visual narrative became a household icon of devotion, reminding generations of the unwavering protection that divine intervention offers to the righteous in moments of deepest despair.

Open the viewer →