№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Humiliated

Karuna

रात में भी

Raat Mein Bhi

Divik Ramesh
1 min read 6 versesरातnightगाँव

6 verses · ~1 min

रात में भी रात की सी बात नहीं है गाँव है कि गाँव में देहात नहीं है

न सही उरियाँ मगर दिल में तो निहाँ थी आज तो पर दिल में भी वह बात नहीं है

किस किस को आपने न गुनहगार कहा है है क्या जगह ऐसी भी जहाँ घात नहीं है?

इस दौर में भी मिल गया झुक झुक के कई बार कैसे कहूँ कि कोई खुराफात नहीं है

टेढ़ा सवाल, पर भला मैं क्या जवाब दूँ जो आदमी न रह सका बेबात नहीं है

क्या कहूँ कि लौटिए भी घर को ए दिविक कीजिए भी क्या जो मुलाक़ात नहीं है

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

Draupadi Humiliated

Paired Painting

Draupadi Humiliated

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Raat Mein Bhi carries.