%20(1)_damayanti.jpg&w=900&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
क्या कभी ऐसा न होगा
Kya Kabhi Aisa Na Hoga
Pratibha Saxena
4 verses · ~27 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

8 verses · ~2 min
सोचता हूँ क्या था कारण— माँ को ही नहीं लेने आया सपना या सपने की ही नहीं थी पहुँच माँ तक ।
माँ गा सकती थी सुना सकती थी कहानियाँ रख सकती थी व्रत माँग सकती थी मन्नतें पर ले नहीं सकती थी सपने ।
चाह ज़रूर थी माँ के पास जैसे होती है जीने के लिए जीती हुई किसी भी औरत के पास ।
माँ हँस लेती थी पूरी होने पर चाह और रो लेती थी न होने पर पूरी ।
सोचता हूँ क्यों नहीं था माँ के पास सपना क्यों माँ बैठाकर मुझे गोद में कहती थी गाहे-बगाहे तू तो है न मेरे पास और क्या चाहिए मुझे?
पर आज तक नहीं समझ पाया कैसे करूँ बंद इस वाक्य को — तू तो है न मेरे पास लगाऊँ पूर्णविराम या ठोक दूँ चिह्न प्रश्नवाचक ।
सोचता हूँ न हुआ होता मैं तो शायद खोज पाती माँ अपना कोई सपना । थमी न रहती सिर्फ़ चाह पर । शायद न रही होती राह माँ की आंखें नहर की । यूँ ढलके न हुए होते बहुत उन्नत हुए होते थन माँ के भी ।
या मेरा ही होना न हुआ होता लीक पर घिसटती बैलगाड़ी-सा जिसका कोई सपना नहीं होता ।
इति

Paired Painting
Karna and Kunti
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tu To Hai Na Mere Paas carries.