№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Birth of Shakuntala

Karuna

सबक

Sabak

Divik Ramesh
4 min read 18 versesबचपनchildhoodसबक

18 verses · ~4 min

कितनी साफ़ नज़र आती हैं हमारे आगे और पीछे कितनी कितनी राहें हमारे बचपन में जबकि हमारे पाँव और कदम बहुत नन्हें और अबोध होते हैं।

तब राहों के न अन्त होते हैं न बनाए ही जाते हैं। भले ही दूरियाँ खुल कर खिलखिलाती नज़र आती हों और चढ़ाइयाँ उँगली थामने का उत्सुक।

काफिला का काफिला ही बेताब नज़र आता है तब देने को सहारा

पृथ्वी के कच्चे दूध से भरे स्तन हमारे मुँह की बाट जोहते हैं।

हमारे नरम नरम तलुओं के नीचे माँ की फूँक से सुहावने फूलों का तब एक सागर उमड़ा होता है।

हमारी कोई भी इच्छा किसी के भी लिए दंश नहीं होती।

उत्सव होता है एक डग भर लेना तक भी तब एक खुली राह पर हमारा।

तालियों की गूँज में पूरा ब्रह्माण्ड आ समाता है हमारे खुले मुँह में। हमारा नाच शिव का आकार होता है।

और हमारा रूदन पृथ्वी से जल के गायब हो जाने की चिन्ता।

और यह सब न हमें चाहना पड़ता है न माँगना ही।

याद करता हूँ तो इतने स्वीकार्य फिर कभी नहीं हो पाते हम।

हम देखते रह जाते हैं और एक एक कर राहें पटि्टयों की तरह लपेट ली जाती हैं यहाँ तक कि आखिर में हमारे पाँवों के नीचे दबा रह गया कोना भी खींच लिया जाता है।

अब न कोई हमारी उँगली ही थामने बढ़ता है न सहारा ही देने। गिरने पर भी बस कुछ ठूँठ वृक्षों की बेबस चाह के किसी को ध्यान तक देने की फुर्सत नहीं होती।

हमें भौंचक रह जाने तक का अब अधिकार नहीं दिया जाता। और हम राह पर काबिज न रह पाने की अपनी बेचारगी को कोसने की बाध्य किए जाते हैं।

हम साफ़ अब भी देख रहे होते हैं माम तमाम राहें। लेकिन कहीं से भी उन पर पाँव धर चलने की शुरुआत नहीं देख पाते।

किसी जादू की तरह न जाने कहाँ से कैसे कैसे पाँव लम्बी लम्बी डग भरते हुए पूरी की पूरी राह पर कुछ ऐसे नज़र आते हैं जैसे पुलिस से खाली करा ली गई प्रधान मंत्री के काफिले के लिए पूरी की पूरी खाली खाली सड़क।

दूरियाँ हमारे आगे से हटा ली जाती हैं और हम बहुत पास की यानी अपने दो पाँवों के कदम की दूरी को राह मान कर पता नहीं चलते हैं या थमे होते हैं।

सबक जो सिखाए जाते हैं बचपन में सीख लिए जाएँ तो सबसे ज़्यादा दुखदायी सिद्ध होते हैं अपने पाँवों पर खड़े होते ही।

इति

Divik Ramesh

The Poet

दिविक रमेश

Divik Ramesh

1946 · 1980s

Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

The Birth of Shakuntala

Paired Painting

The Birth of Shakuntala

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sabak carries.