№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Hermitage of Valmiki, Folio from the Nadaun Ramayana

Karuna

लौट आओ

Lout Aao

Buddhinath Mishra
2 min read 8 versesविस्थापनdisplacementकश्मीर

8 verses · ~2 min

गिर रहे पत्ते चिनारों के, छतों पर सेब के बागान की किस्मत जगेगी लौट आओ,जंग से भागे परेबो मंदिरों की मूरतें हँसने लगेंगी ।

लौट आओ, तुम जहाँ भी हो, तुम्हारी है ज़रूरत आज फिर से वादियों को याद करती हैं सुबक कर रोज़ केसर- क्यारियाँ अपने पुराने साथियों को

काँच के बिखरे हुए टुकड़े सहेजो गीत की फ़सलें नई इनसे उगेंगी।

जेब में बीरान घर की चाभियाँ ले तुम चले थे ज़ंगखोरों को हराने याद करती आज भी भुतहा हवेली जीतकर भी हारते क्यों, राम जाने

लौट आओ, सब्ज़ बचपन को दुलारो खाइयाँ मन और मौसम की भरेंगी ।

जो गढे सूरज सुबह से शाम तक, क्यों एक अँजुरी धूप को वह नस्ल तरसे! सोखकर पानी सभी बूढ़ी नदी का व्योमवासी मेघ पर्वत पार बरसे

लौट आओ तुम कि फिर सीली हवाएँ चोटियों पर बर्फ़ के फाहे धरेंगी ।

(रचनाकाल: 2010)

इति

Buddhinath Mishra

The Poet

बुद्धिनाथ मिश्र

Buddhinath Mishra

Hermitage of Valmiki, Folio from the Nadaun Ramayana

Paired Painting

Hermitage of Valmiki, Folio from the Nadaun Ramayana

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Lout Aao carries.