№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
At The Bath

Shanta

नये अर्थ की प्यास में

Naye Arth Ki Pyas Mein

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 6 versesशब्दwordsअर्थ

6 verses · ~1 min

नये अर्थ की प्यास में डूब गया शब्द मन का गोताख़ोर डूब गया उभरकर भँवर में अविश्वास के

हुआ ही कुछ तो यह हुआ कि उमड़ लिये धारा के ऊपर–ऊपर संदर्भों के घन और फिर वे भी झंझावत में उड़ गये

बरस लिये शायद जाकर किन्हीं अनजाने मैदानों में

और छू गई अगर आकर ठंडी हवा उन प्रांतरों की तो छटपटाये नये अर्थों के लिए डूबे–डूबे शब्द छूकर ठंडी हवा

पानी की लकीरें बनकर रह गये डूबे–उभरे शब्द

सन्दर्भों भरी भँवरी से वापिस ही नहीं हुए मोती के लिए ताल तक पैठे हुए मछुए!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

At The Bath

Paired Painting

At The Bath

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Naye Arth Ki Pyas Mein carries.