№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Portrait of Chola Emperor Rajaraja I from the Brihadisvara Temple Murals

Shanta

उत्तर नहीं हूँ

Uttar Nahin Hun

Dharamvir Bharati
1 min read 3 versesप्रश्नquestionउत्तर

3 verses · ~1 min

उत्तर नहीं हूँ मैं प्रश्न हूँ तुम्हारा ही!

नये-नये शब्दों में तुमने जो पूछा है बार-बार पर जिस पर सब के सब केवल निरुत्तर हैं प्रश्न हूँ तुम्हारा ही!

तुमने गढ़ा है मुझे किन्तु प्रतिमा की तरह स्थापित नहीं किया या फूल की तरह मुझको बहा नहीं दिया प्रश्न की तरह मुझको रह-रह दोहराया है नयी-नयी स्थितियों में मुझको तराशा है सहज बनाया है गहरा बनाया है प्रश्न की तरह मुझको अर्पित कर डाला है सबके प्रति दान हूँ तुम्हारा मैं जिसको तुमने अपनी अंजलि में बाँधा नहीं दे डाला! उत्तर नहीं हूँ मैं प्रश्न हूँ तुम्हारा ही!

इति

Dharamvir Bharati

The Poet

धर्मवीर भारती

Dharamvir Bharati

Portrait of Chola Emperor Rajaraja I from the Brihadisvara Temple Murals

Paired Painting

Portrait of Chola Emperor Rajaraja I from the Brihadisvara Temple Murals

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Uttar Nahin Hun carries.