№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Girl with a Vase

Shanta

कुछ सूखे फूलों के

Kuchh Sukhe Phoolon Ke

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 5 versesसूखे फूलdry flowersशब्द

5 verses · ~1 min

कुछ सूखे फूलों के गुलदस्तों की तरह बासी शब्दों के बस्तों को फेंक नहीं पा रहा हूँ मैं

गुलदस्ते जो सम्हालकर रख लिये हैं उनसे यादें जुड़ी हैं

शब्दों में भी बसी हैं यादें बिना खोले इन बस्तों को

बरसों से धरे हूँ फेंकता नहीं हूँ ना देता हूँ किसी शोधकर्ता को

बासे हो गये हैं शब्द सूख गये हैं फूल मगर नक़ली नहीं हैं वे न झूठे हैं!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Girl with a Vase

Paired Painting

Girl with a Vase

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kuchh Sukhe Phoolon Ke carries.