Canvas
Urvashi and Pururavas in the Forest

ShringaraAdvanced

धरती का पहला प्रेमी

Dharti Ka Pehla Premi

Bhawani Prasad Mishra
2 min read 12 versesSunEarthLove

12 verses · ~2 min

एडिथ सिटवेल ने सूरज को धरती का पहला प्रेमी कहा है

धरती को सूरज के बाद और शायद पहले भी तमाम चीज़ों ने चाहा

जाने कितनी चीज़ों ने उसके प्रति अपनी चाहत को अलग-अलग तरह से निबाहा

कुछ तो उस पर वातावरण बनकर छा गए कुछ उसके भीतर समा गए कुछ आ गए उसके अंक में

मगर एडिथ ने उनका नाम नहींलिया ठीक किया मेरी भी समझ में

प्रेम दिया उसे तमाम चीज़ों ने मगर प्रेम किया सबसे पहले उसे सूरज ने

प्रेमी के मन में प्रेमिका से अलग एक लगन होती है एक बेचैनी होती है एक अगन होती है सूरज जैसी लगन और अगन धरती के प्रति और किसी में नहीं है

चाहते हैं सब धरती को अलग-अलग भाव से उसकी मर्ज़ी को निबाहते हैं खासे घने चाव से

मगरप्रेमी में एक ख़ुदगर्ज़ी भी तो होती है देखता हूँ वह सूरज में है

रोज़ चला आता है पहाड़ पार कर के उसके द्वारे और रुका रहता है दस-दस बारह-बारह घंटों

मगर वह लौटा देती है उसे शाम तक शायद लाज के मारे

और चला जाता है सूरज चुपचाप टाँक कर उसकी चूनरी में अनगिनत तारे इतनी सारी उपेक्षा के बावजूद।

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Urvashi and Pururavas in the Forest

Paired Painting

Urvashi and Pururavas in the Forest

This evocative painting captures a timeless moment of transcendence and earthly desire, drawing upon the ancient Vedic tale of the Apsara Urvashi and the mortal king Pururavas. Within the deep, sheltering embrace of an ancient forest, the artist renders the celestial nymph with profound grace as she rests, while the king gazes upon her with a mixture of reverence and longing. Their encounter is one of the most poignant narratives in Indian mythology, symbolizing the eternal reach of the human spirit toward the divine. Through the soft modulation of light and shadow, the artist invites us to witness a love that defies the boundaries between heaven and earth, reminding us of the fragility and beauty found in such mythical unions.

Open the viewer →