№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady by the Lake with a Lotus

Shringara

जूही ने प्यार किया

Juhi Ne Pyar Kiya

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 2 versesजूहीjasmineकमल

2 verses · ~1 min

जूही ने प्यार किया शतदल से! दोनों के लोक दो, शोक किन्तु एक हुए दोनों के सन्ध्या के झुरमुट से मानो निहारा और अश्रु चुए दोनों के धरती पर इसके अश्रु, पानी पर उसके चुए दोनों के लोक दो, शोक किन्तु एक हुए।

जूही का क्या होगा धरती ने पूछा जल से! जूही ने प्यार किया शतदल से! प्रश्नों के उत्तर कहीं मिलते हैं केवल हवा का झोंका आया जूही ने अश्रु पिए शतदल हताश हुआ मुरझाया! गाया किसी पानी के पंछी ने ऐसा नहीं होगा कल से! जूही ने प्यार किया शतदल से!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Lady by the Lake with a Lotus

Paired Painting

Lady by the Lake with a Lotus

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Juhi Ne Pyar Kiya carries.