№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Malabar Beauty

Shanta

चिकने लम्बे केश

Chikne Lambe Kesh

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 4 versesकेशhairआँखें

4 verses · ~1 min

चिकने लम्बे केश काली चमकीली आँखें खिलते हुए फूल के जैसा रंग शरीर का फूलों ही जैसी सुगंध शरीर की समयों के अंतराल चीरती हुई अधीरता इच्छा की याद आती हैं ये सब बातें अधैर्य नहीं जागता मगर अब इन सबके याद आने पर

न जागता है कोई पश्चाताप जीर्णता के जीतने का शरीर के इस या उस वसंत के बीतने का

दुःख नहीं होता उलटे एक परिपूर्णता -सी मन में उतरती है

जैसे मौसम के बीत जाने पर दुःख नहीं होता उस मौसम के फूलों का!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Malabar Beauty

Paired Painting

Malabar Beauty

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chikne Lambe Kesh carries.