Canvas
Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

HasyaIntermediate

मेरा पिट्ठू

Mera Pitthu

Bharat Bhushan Agarwal
2 min read 1 versesImagination

1 verses · ~2 min

मैं और मेरा पिट्ठू देह से अकेला होकर भी मैं दो हूँ मेरे पेट में पिट्ठू है। जब मैं दफ़्तर में साहब की घंटी पर उठता-बैठता रहता हूँ, मेरा पिट्ठू नदी किनारे वंशी बजाता रहता है! जब मेरी ‘नोटिंग’ कट-कुट कर ‘टाइप’ होती है तब साप्ताहिक के मुख पृष्ठ पर मेरे पिट्ठू की तस्वीर छपती है! शाम को जब मैं बस के फुटबोर्ड पर टँगा-टँगा घर आता हूँ तब मेरा पिट्ठू चाँदिनी की बाँहों में बाँहें डाले मुग़ल-गार्डेंस में टहलता रहता है! और जब मैं बच्चे की दवा के लिए ‘आउटडोर वार्ड’ की क्यू में खड़ा रहता हूँ। तब मेरा पिट्ठू कवि-सम्मेलन के मंच पर पुष्पमालाएं पहनता है! इन सरगर्मियों से तंग आकर मैं अपने पिट्ठू से कहता हूँ: भई! यह ठीक नहीं एक म्यान में दो तलवारें नहीं रहतीं, तो मेरा पिट्ठू हँसकर कहता है: पर एक जेब में दो कलमें तो सभी रखते हैं! तब मैं झल्लाकर, आस्तीनें चढ़ाकर अपने पिट्ठू को ललकारता हूँ- तो फिर जा, भाग जा, मेरा पिंड छोड़, मात्र कलम बनकर रह! और यह सुनकर वह चुपके से मेरे सामने गीता की कॉपी रख देता है! और जब मैं हिम्मत बांधकर आँखें मींचकर, मुट्ठियाँ भींचकर तय करता हूँ कि अपनी देह उसी को दे दूँगा तब मेरा पिट्ठू मुझे झकझोरकर ‘एफिशिएंसी बार’ की याद दिला देता है! एक दीखने वाली मेरी इस देह में दो ‘मैं’ है। एक मैं और एक मेरा पिट्ठू। मैं तो खैर, मामूली-सा क्लर्क हूँ पर, मेरा पिट्ठू? वह जीनियस है!

इति

Bharat Bhushan Agarwal

The Poet

भारत भूषण अग्रवाल

Bharat Bhushan Agarwal

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

Paired Painting

Vyasa Dictating the Mahabharata to Ganesha

This deeply revered scene depicts the monumental collaboration between the sage Vyasa and the elephant headed deity Ganesha, capturing the moment when the epic Mahabharata was first committed to writing. According to sacred tradition, Vyasa sought a scribe of extraordinary intellect who could capture the vast and profound verses of the epic without pause. Ganesha agreed on the singular condition that Vyasa never halt his recitation. In this sublime artwork, the sage sits in deep contemplative focus under the shade of a sacred tree, dictating with gentle authority, while Lord Ganesha uses a broken tusk and a magnificent quill to swiftly transcribe the verses onto sacred manuscripts. The serene landscape in the background echoes the timeless majesty of their divine endeavor, reminding us of the spiritual devotion and sacred pact that brought humanity its greatest epic.

Open the viewer →