№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Menaka and Vishvamitra

Hasya

चाँद की आदतें

Chand Ki Aadatein

Raghuvir Sahay
1 min read 4 versesचाँदmoonव्यंग्य

4 verses · ~1 min

चाँद की कुछ आदतें हैं। एक तो वह पूर्णिमा के दिन बड़ा-सा निकल आता है बड़ा नकली (असल शायद वही हो) ।

दूसरी यह, नीम की सूखी टहनियों से लटककर टँगा रहता है (अजब चिमगादड़ी आदत!)

तथा यह तीसरी भी बहुत उम्दा है कि मस्जिद की मीनारों और गुंबद की पिछाड़ी से ज़रा मुड़िया उठाकर मुँह बिराता है हमें!

यह चाँद! इसकी आदतें कब ठीक होंगी?

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

Menaka and Vishvamitra

Paired Painting

Menaka and Vishvamitra

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chand Ki Aadatein carries.