Canvas
Portrait of Sadriddin Ainy

HasyaIntermediate

विदेह

Videh

Bharat Bhushan Agarwal
2 min read 4 verses

4 verses · ~2 min

आज जब घर पहुंचा शाम को तो बडी अजीब घटना हुई मेरी ओर किसी ने भी कोई ध्यान ही न दिया। चाय को न पूछा आके पत्नी ने बच्चे भी दूसरे ही कमरे में बैठे रहे नौकर भी बडे ढीठ ढंग से झाडू लगाता रहा मानो मैं हूँ ही नहीं- तो क्या मैं हूँ ही नहीं?

और तब विस्मय के साथ यह बोध मन में जगा अरे, मेरी देह आज कहां है? रेडियो चलाने को हुआ-हाथ गायब हें बोलने को हुआ-मुंह लुप्त है दृष्टि है परन्तु हाय! आंखों का पता नहीं सोचता हूँ- पर सिर शायद नदारद है तो फिर-तो फिर मैं भला घर कैसे आया हूँ

और तब धीरे-धीरे ज्ञान हुआ भूल से मैं सिर छोड आया हूँ दफ्तर में हाथ बस में ही टंगे रह गए आंखें जरूर फाइलों में ही उलझ गईं मुंह टेलीफोन से ही चिपटा सटा होगा और पैर हो न हो क्यू में रह गए हैं- तभी तो मैं आज आया हूँ विदेह ही!

देहहीन जीवन की कल्पना तो भारतीय संस्कृति का सार है पर क्या उसमें यह थकान भी शामिल है जो मुझ अंगहीन को दबोचे ही जाती है?

इति

Bharat Bhushan Agarwal

The Poet

भारत भूषण अग्रवाल

Bharat Bhushan Agarwal

Portrait of Sadriddin Ainy

Paired Painting

Portrait of Sadriddin Ainy

This portrait captures a quiet, profound moment in the life of the Tajik national hero and polymath Sadriddin Ainy. Ainy was a man who endured great personal sorrow, losing his parents to a cholera epidemic in his youth, yet he rose to become a foundational figure in Central Asian literature and education. The artist portrays him in an intimate setting, bathed in the soft, focused light of a desk lamp, suggesting the solitary devotion of a scholar lost in contemplation. The atmosphere is heavy with the weight of history, reflecting both his intellectual rigour and the melancholic endurance of a man who devoted his soul to the preservation of culture amidst times of profound change.

Open the viewer →