№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Gopis Search for Krishna

Karuna

वेदना

Vedana

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 6 versesवेदनाanguishज्योत्स्ना

6 verses · ~1 min

दिन में प्रचंड रवि-किरणें मुझको शीतल कर जातीं। पर मधुर ज्योत्स्ना तेरी, हे शशि! है मुझे जलाती॥

संध्या की सुमधुर बेला, सब विहग नीड़ में आते। मेरी आँखों के जीवन, बरबस मुझसे छिन जाते॥

नीरव निशि की गोदी में, बेसुध जगती जब होती। तारों से तुलना करते, मेरी आँखों के मोती॥

झंझा के उत्पातों सा, बढ़ता उन्माद हृदय का। सखि! कोई पता बता दे, मेरे भावुक सहृदय का॥

जब तिमिरावरण हटाकर, ऊषा की लाली आती। मैं तुहिन बिंदु सी उनके, स्वागत-पथ पर बिछ जाती॥

खिलते प्रसून दल, पक्षी कलरव निनाद कर गाते। उनके आगम का मुझको मीठा संदेश सुनाते॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

The Gopis Search for Krishna

Paired Painting

The Gopis Search for Krishna

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vedana carries.