№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Disappointing News

Karuna

उपेक्षा

Upeksha

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 5 versesउपेक्षाneglectआशा

5 verses · ~1 min

इस तरह उपेक्षा मेरी, क्यों करते हो मतवाले! आशा के कितने अंकुर, मैंने हैं उर में पाले॥

विश्वास-वारि से उनको, मैंने है सींच बढ़ाए। निर्मल निकुंज में मन के, रहती हूँ सदा छिपाए॥

मेरी साँसों की लू से कुछ आँच न उनमें आए। मेरे अंतर की ज्वाला उनको न कभी झुलसाए॥

कितने प्रयत्न से उनको, मैं हृदय-नीड़ में अपने बढ़ते लख खुश होती थी, देखा करती थी सपने॥

इस भांति उपेक्षा मेरी करके मेरी अवहेला तुमने आशा की कलियाँ मसलीं खिलने की बेला॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Disappointing News

Paired Painting

Disappointing News

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Upeksha carries.