№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Dussasana Humiliating Draupadi

Karuna

उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम

Uttar Dakshin Poorab Paschim

Kavi Pradeep
1 min read 3 versesअंधकारdarknessउम्मीद

3 verses · ~1 min

उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम जिधर भी देखूं मैं अंधकार अंधकार अँधेरे में जो बैठे हैं नज़र उन पर भी कुछ डालो अरे ओ रौशनी वालो बुरे इतने नहीं हैं हम जरा देखो हमे भालो अरे ओ रौशनी वालो

कफ़न से ढँक कर बैठे हैं हम सपनो की लाशो को जो किस्मत ने दिखाए देखते हैं उन उन तमाशों को हमे नफरत से मत देखो जरा हम पर रहम खालो अरे ओ रौशनी वालो

हमारे भी थे कुछ साथी हमारे भी थे कुछ सपने सभी वो राह में छूटे वो सब रूठे जो थे अपने जो रोते हैं कई दिन से जरा उनको भी समझा लो अरे ओ रौशनी वालो अँधेरे में जो बैठे हैं नज़र उन पर भी कुछ डालो अरे ओ रौशनी वालो

इति

Kavi Pradeep

The Poet

प्रदीप

Kavi Pradeep

Dussasana Humiliating Draupadi

Paired Painting

Dussasana Humiliating Draupadi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Uttar Dakshin Poorab Paschim carries.