№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Birth of Shakuntala

Karuna

रस्ते में कहीं चाहने वाले भी पड़ेंगे

Raste Mein Kahin Chahne Wale Bhi Padenge

Shalabh Shriram Singh
1 min read 7 versesरास्तादिलअपनों

7 verses · ~1 min

रस्ते में कहीं चाहने वाले भी पड़ेंगे दिल है तो कभी जस के लाले भी पड़ेंगे

गैरों से गले मिलके लिपटने की चाह में अपनों से कभी आप के पाले भी पड़ेंगे

जिस नाम के हमनाम हों उस नाम के लिए हिस्से में कभी देश निकले भी पड़ेंगे

कहते हो सफ़रे जीस्त पे निकले हो, देखना काँटों के लिए पाँवों में छाले भी पड़ेंगे

जिस घर से निकलने की 'शलभ ' सोच रहे हो लौटे किसी दिन और तो ताले भी पड़ेंगे

रचनाकाल: 14 मई 1984, जगदलपुर

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

The Birth of Shakuntala

Paired Painting

The Birth of Shakuntala

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Raste Mein Kahin Chahne Wale Bhi Padenge carries.