Canvas
Dark and difficult was the road

ShantaIntermediate

अजनबी देश है यह

Ajanabi Desh Hai Yeh

Sarveshwar Dayal Saxena
1 min read 7 versesSilenceJourneyHeart

7 verses · ~1 min

अजनबी देश है यह, जी यहाँ घबराता है कोई आता है यहाँ पर न कोई जाता है

जागिए तो यहाँ मिलती नहीं आहट कोई, नींद में जैसे कोई लौट-लौट जाता है

होश अपने का भी रहता नहीं मुझे जिस वक्त द्वार मेरा कोई उस वक्त खटखटाता है

शोर उठता है कहीं दूर क़ाफिलों का-सा कोई सहमी हुई आवाज़ में बुलाता है

देखिए तो वही बहकी हुई हवाएँ हैं, फिर वही रात है, फिर-फिर वही सन्नाटा है

हम कहीं और चले जाते हैं अपनी धुन में रास्ता है कि कहीं और चला जाता है

दिल को नासेह की ज़रूरत है न चारागर की आप ही रोता है औ आप ही समझाता है ।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Dark and difficult was the road

Paired Painting

Dark and difficult was the road

This poignant masterpiece by Nandalal Bose captures a haunting episode of the Mahabharata, where the traveler traverses the terrifying abysses of the netherworld. Accompanied by a guiding light, the human figure steps cautiously through a landscape of shadowy trials. The artist evokes the psychological weight of mortal endurance, spiritual testing, and the ultimate journey toward transcendent grace, bringing life to the eternal struggle of the soul navigating darkness.

Open the viewer →