
पुण्य फलीभूत हुआ
Punya Phalibhuta Hua
Amarnath Srivastava
4 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
मंज़िल-दर-मंज़िल पुण्य फलीभूत हुआ कल्प है नया सोने की जीभ मिली स्वाद तो गया।
छाया के आदी हैं गमलों के पौधे जीवन के मंत्र हुए सुलह और सौदे अपनी जड़ भूल गई द्वार की जया
हवा और पानी का अनुकूल इतना बन्द खिड़कियां बाहर की सोचें कितना अपनी सुविधा से है आंख में दया
मंज़िल-दर-मंज़िल है एक ज़हर धीमा सीढ़ियां बताती हैं घुटनों की सीमा हमसे तो ऊंचे हैं डाल पर बया।
इति

Paired Painting
Untitled
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Manzil-Dar-Manzil carries.