№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Market Scene

Shanta

जितना कम सामान रहेगा

Jitna Kam Saman Rahega

Gopaldas 'Neeraj'
1 min read 6 versesसफ़रjourneyइन्सान

6 verses · ~1 min

जितना कम सामान रहेगा उतना सफ़र आसान रहेगा

जितनी भारी गठरी होगी उतना तू हैरान रहेगा

उससे मिलना नामुमक़िन है जब तक ख़ुद का ध्यान रहेगा

हाथ मिलें और दिल न मिलें ऐसे में नुक़सान रहेगा

जब तक मन्दिर और मस्जिद हैं मुश्क़िल में इन्सान रहेगा

‘नीरज’ तो कल यहाँ न होगा उसका गीत-विधान रहेगा

इति

Gopaldas 'Neeraj'

The Poet

गोपालदास "नीरज

Gopaldas 'Neeraj'

Market Scene

Paired Painting

Market Scene

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jitna Kam Saman Rahega carries.