
5 verses · ~3 min
नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम बस एक फ़िक्र दम-ब-दम घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद इन्क़लाब - २ जहाँ आवाम के ख़िलाफ़ साज़िशें हो शान से जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से जहाँ पे लब्ज़े-अमन एक ख़ौफ़नाक राज़ हो जहाँ कबूतरों का सरपरस्त एक बाज़ हो वहाँ न चुप रहेंगे हम कहेंगे हाँ कहेंगे हम हमारा हक़ हमारा हक़ हमें जनाब चाहिए जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद, इन्क़लाब इन्क़लाब -२
यक़ीन आँख मूँद कर किया था जिनको जानकर वही हमारी राह में खड़े हैं सीना तान कर उन्ही की सरहदों में क़ैद हैं हमारी बोलियाँ वही हमारी थाल में परस रहे हैं गोलियाँ जो इनका भेद खोल दे हर एक बात बोल दे हमारे हाथ में वही खुली क़िताब चाहिए घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद इन्क़लाब
वतन के नाम पर ख़ुशी से जो हुए हैं बेवतन उन्ही की आह बेअसर उन्ही की लाश बेकफ़न लहू पसीना बेचकर जो पेट तक न भर सके करें तो क्या करें भला जो जी सके न मर सके स्याह ज़िन्दगी के नाम जिनकी हर सुबह और शाम उनके आसमान को सुर्ख़ आफ़ताब चाहिए घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद इन्क़लाब -2
तसल्लियों के इतने साल बाद अपने हाल पर निगाह डाल सोच और सोचकर सवाल कर किधर गए वो वायदे सुखों के ख़्वाब क्या हुए तुझे था जिनका इन्तज़ार वो जवाब क्या हुए तू इनकी झूठी बात पर ना और ऐतबार कर के तुझको साँस-साँस का सही हिसाब चाहिए घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम बस एक फ़िक्र दम-ब-दम जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद इन्क़लाब
नफ़स-नफ़स, क़दम-क़दम बस एक फ़िक्र दम-ब-दम घिरे हैं हम सवाल से, हमें जवाब चाहिए जवाब दर-सवाल है कि इन्क़लाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद ज़िन्दाबाद इन्क़लाब जहाँ आवाम के ख़िलाफ साज़िशें हों शान से जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से वहाँ न चुप रहेंगे हम, कहेंगे हाँ कहेंगे हम हमारा हक़ हमारा हक़ हमें जनाब चाहिए इन्क़लाब ज़िन्दाबाद ज़िन्दाबाद इन्क़लाब
इति
The Poet
शलभ श्रीराम सिंह
Shalabh Shriram Singh
1939 · 1960s
Shalabh Shriram Singh was a bohemian visionary who deliberately rejected the comfortable illusions of mainstream literature to forge an entirely new path. Born in 1938 in the Faizabad district of Uttar Pradesh, he became the driving force behind the Yuyutsawad movement in Hindi poetry during the late 1960s. He refused to be categorized by traditional literary epochs, writing with a rebellious spirit that sought a total transformation of society. His iconic poem Nafas Nafas Kadam Kadam became a revolutionary anthem, echoing through protests and progressive circles long after it was written. Singh possessed a remarkable ability to bridge the lyrical traditions of the Urdu ghazal with the grounded realities of modern Hindi verse. He wrote not for applause, but to confront the deep social inequalities and religious hypocrisies that plagued the nation. Passing away in 2000, he left behind a legacy that continues to inspire young writers. He remains a fearless poet of the marginalized, proving that true literature must possess the courage to make the comfortable feel intensely uncomfortable.

Paired Painting
Tarabai in Command
This evocative work captures the indomitable spirit of Queen Tarabai, the regent of the Maratha Empire who stood as a beacon of resistance against Mughal aggression. M. V. Dhurandhar paints her not merely as a monarch, but as a warrior queen riding with resolute focus among her devoted soldiers. The scene reflects the weight of her responsibility, commanding the defense of a kingdom at a time of existential threat. Her posture is one of calm authority, serving as a reminder of the historical sacrifices made by the women of the Maratha heartland who preserved their sovereignty through sheer force of will.
Open the viewer →


