
7 verses · ~3 min
मजूर आ! किसान आ! वतन के नवजवान आ! तुझे सितम की सरहदों के पार अब निकलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
यहाँ पे मुद्दतों से आदमी ने है अश्क पिया रहम करेंगे लोग इस उम्मीद पर बहुत जिया मगर सवाल पेट का बिना जवाब के रहा किसी ने कुछ नहीं सुना, किसी ने कुछ नहीं कहा तो उसने सर उठा लिया नया बिगुल बजा दिया उसी बिगुल की धुन में तेरे सुर को आज ढलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
ये आदमी की शक्ल में भटकते लोग कौन हैं? क़दम-क़दम से खौफ़ से अटकते लोग कौन हैं? न जिनके बाग़ में उम्मीद की कोई कली खिली! अँधेरा पी के मर गए मगर न रोशनी मिली! उन्हीं का ख़्वाब तू भी है पसीना और लहू भी है उन्हीं की यादगार का चिराग़ बन के जलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
ये जिनकी साँस-साँस में तड़प रही हैं बिजलियाँ उन्हीं को मिल रही हैं रोज़ लाख-लाख धमकियाँ य' डर है उनले लब पे भूख का सवाल आए ना कि उनकी धमनियों में ख़ून का उबाल आए ना कहीं ज़बाँ न खोल दें ये सच कहीं न बोल दें हुकुमतों की ख़ैर-ख़्वाहियत को यों ही पलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
सुबह की रोशनी से जिसने इनको काट रक्खा है दिलों की वादियों को साजिशों से बाँट रक्खा है सड़क पे खींच ला कि अब उसे सबक सिखा दे तू वतन परस्त! इंकलाब करके अब दिखा दे तू य' सच है इस 'जनून' से शहीद! तेरे ख़ून से समन्दरे-निज़ाम को उबलना है! उबलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
ज़मीं के पूत से ज़मीन छिन ली गई यहाँ जला उसी का घर, पड़ी उसी के पाँव बेड़ियाँ हुक़ूक मिल सके नहीं कभी अमन के रास्ते कभी नहीं रही ज़मीन कायरों के वास्ते 'लहू-लहू' के राग में जवाँ दिलों की आग में हर इक चटाने-ज़ुल्म को पिघलना है! पिघलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
बहे अगर ख़िलाफ़ तो हवा का रुख़ बदल दे तू जो साँप फन उठाते हैं तो उनका फन कुचल दे तू जो हाथ तेरे हाथ से जुदा हैं उनको काट दे ज़रूरतन ज़मीं को सरों से दोस्त पाट दे तुझी को यह भी करना है! कि ख़ुद ब ख़ुद उबरना है! बहुत गिरा है तू कि अब सम्हलना है! सम्हलना है! य' राह पुरखतर है पर इसी पे तुझको चलना है! ज़माने को बदलना है! ज़माने को बदलना है!
इति
The Poet
शलभ श्रीराम सिंह
Shalabh Shriram Singh
1939 · 1960s
Shalabh Shriram Singh was a bohemian visionary who deliberately rejected the comfortable illusions of mainstream literature to forge an entirely new path. Born in 1938 in the Faizabad district of Uttar Pradesh, he became the driving force behind the Yuyutsawad movement in Hindi poetry during the late 1960s. He refused to be categorized by traditional literary epochs, writing with a rebellious spirit that sought a total transformation of society. His iconic poem Nafas Nafas Kadam Kadam became a revolutionary anthem, echoing through protests and progressive circles long after it was written. Singh possessed a remarkable ability to bridge the lyrical traditions of the Urdu ghazal with the grounded realities of modern Hindi verse. He wrote not for applause, but to confront the deep social inequalities and religious hypocrisies that plagued the nation. Passing away in 2000, he left behind a legacy that continues to inspire young writers. He remains a fearless poet of the marginalized, proving that true literature must possess the courage to make the comfortable feel intensely uncomfortable.

Paired Painting
Santhal Musicians and Dancers
Jamini Roy turned away from Western academic painting to immerse his soul in the vibrant rhythms of rural Bengal and its indigenous communities. The Santhal people, with their deep connection to the earth and their joyous celebrations of music and dance, became a central pillar of his artistic devotion. In this breathtaking composition, Roy captures the communal harmony and cultural grace of the Santhal tribe, utilizing bold outlines, earthy pigments, and simplified monumental forms that echo the timeless traditions of Kalighat patuas and folk terracotta temples. Every figure resonates with a quiet, meditative dignity, celebrating the heartbeat of indigenous life in India.
Open the viewer →


