№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Arjuna and Ulupi

Shringara

रात में वर्षा

Raat Mein Varsha

Sarveshwar Dayal Saxena
1 min read 3 versesवर्षाrainरात

3 verses · ~1 min

मेरी साँसों पर मेघ उतरने लगे हैं, आकाश पलकों पर झुक आया है, क्षितिज मेरी भुजाओं में टकराता है, आज रात वर्षा होगी। कहाँ हो तुम?

मैंने शीशे का एक बहुत बड़ा एक्वेरियम बादलों के ऊपर आकाश में बनाया है, जिसमें रंग-बिरंगी असंख्य मछलियाँ डाल दी हैं, सारा सागर भर दिया है। आज रात वह एक्वेरियम टूटेगा- बौछारे की एक-एक बूँद के साथ रंगीन छलियाँ गिरेंगी। कहाँ हो तुम?

मैं तुम्हें बूँदों पर उड़ती धारों पर चढ़ती-उतरती झकोरों में दौड़ती, हाँफती, उन असंख्य रंगीन मछलियों को दिखाना चाहता हूँ जिन्हें मैंने अपने रोम-रोम की पुलक से आकार दिया है।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Arjuna and Ulupi

Paired Painting

Arjuna and Ulupi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Raat Mein Varsha carries.