№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Woman Before a Mirror

Shringara

तुम्हारे लिए

Tumhare Liye

Sarveshwar Dayal Saxena
1 min read 3 versesप्रेमloveमौन

3 verses · ~1 min

काँच की बन्द खिड़कियों के पीछे तुम बैठी हो घुटनों में मुँह छिपाए। क्या हुआ यदि हमारे-तुम्हारे बीच एक भी शब्द नहीं।

मुझे जो कहना है कह जाऊँगा यहाँ इसी तरह अदेखा खड़ा हुआ, मेरा होना मात्र एक गन्ध की तरह तुम्हारे भीतर-बाहर भर जाएगा।

क्योंकि तुम जब घुटनों से सिर उठाओगी तब बाहर मेरी आकृति नहीं यह धुंधलाती शाम और आँच पर जगी एक हल्की-सी भाप देख सकोगी जिसे इस अंधेरे में तुम्हारे लिए पिघलकर मैं छोड़ गया होऊँगा।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Woman Before a Mirror

Paired Painting

Woman Before a Mirror

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tumhare Liye carries.