
KarunaAdvanced
तुम्हें उदास सा पाता हूँ मैं काई दिन से
Tumhein Udas-Sa Pata Hoon Main Kai Dina Se
Sahir Ludhianvi9 verses · ~3 min
तुम्हें उदास-सा पाता हूँ मैं कई दिन से न जाने कौन से सदमे उठा रही हो तुम वो शोख़ियाँ, वो तबस्सुम, वो क़हक़हे न रहे हर एक चीज़ को हसरत से देखती हो तुम छुपा-छुपा के ख़मोशी में अपनी बेचैनी ख़ुद अपने राज़ की तशहीर बन गयी हो तुम
मेरी उम्मीद अगर मिट गयी तो मिटने दो उम्मीद क्या है बस एक पेशो-ओ-पश है कुछ भी नहीं मेरी हयात की ग़मग़ीनियों का ग़म न करो ग़म हयात-ए-ग़म यक नक़्स है कुछ भी नहीं तुम अपने हुस्न की रानाईयों पर रहम करो वफ़ा फ़रेब तुल हवस है कुछ भी नहीं
मुझे तुम्हारे तग़ाफ़ुल से क्यूँ शिकायत हो मेरी फ़ना मेरे एहसास का तक़ाज़ा है मैं न जानता हूँ के दुनिया का ख़ौफ़ है तुमको मुझे ख़बर है ये दुनिया अजीब दुनिया है यहाँ हयात के पर्दे में मौत चलती है शिकस्त साज़ की आवाज़ में रू नग़्मा है
मुझे तुम्हारी जुदाई का कोई रंज नहीं मेरे ख़याल की दुनिया में मेरे पास हो तुम ये तुमने ठीक कहा है तुम्हें मिला न करूँ मगर मुझे बता दो कि क्यूँ उदास हो तुम खफ़ा न हो मेरी जुर्रत-ए-तख़्तब पर तुम्हें ख़बर है मेरी ज़िंदगी की आस हो तुम
मेरा तो कुछ भी नहीं है मैं रो के जी लूँगा मगर ख़ुदा के लिये तुम असीर-ए-ग़म न रहो हुआ ही क्या जो ज़माने ने तुम को छीन लिया यहाँ पर कौन हुआ है किसी का सोचो तो मुझे क़सम है मेरी दुख भरी जवानी की मैं ख़ुश हूँ मेरी मोहब्बत के फूल ठुकरा दो
मैं अपनी रूह की हर एक ख़ुशी मिटा लूँगा मगर तुम्हारी मसर्रत मिटा नहीं सकता मैं ख़ूद को मौत के हाथों में सौँप सकता हूँ मगर ये बर-ए-मुसाइब उठा नहीं सकता तुम्हारे ग़म के सिवा और भी तो ग़म हैं मुझे निजात जिनसे मैं एक लहज़ पा नहीं सकता
ये ऊँचे ऊँचे मकानों की देवड़ीयों के तले हर काम पे भूके भिकारीयों की सदा हर एक घर में अफ़्लास और भूक का शोर हर एक सिम्त ये इन्सानियत की आह-ओ-बुका ये करख़ानों में लोहे का शोर-ओ-गुल जिसमें है दफ़्न लाखों ग़रीबों की रूह का नग़्मा
ये शरहों पे रंगीन साड़िओं की झलक ये झोँपड़ियों में ग़रीबों के बे-कफ़न लाशें ये माल रोड पे कारों की रैल पैल का शोर ये पटरियों पे ग़रीबों के ज़र्दरू बच्चे गली गली में बिकते हुए जवाँ चेहरे हसीन आँखों में अफ़्सुर्दगी सी छायी हुई
ये जंग और ये मेरे वतन के शोख़ जवाँ खरीदी जाती हैं उठती जवानियाँ जिनकी ये बात बात पे कानून और ज़ब्ते की गिरफ़्त ये ज़ीस्क़ ये ग़ुलामी ये दौर-ए-मजबूरी ये ग़म हैं बहोत मेरी ज़िंदगी मिटाने को उदास रह के मेरे दिल को और रंज न दो
इति
The Poet
साहिर लुधियानवी
Sahir Ludhianvi
1921 · 1980
Sahir Ludhianvi possessed a voice that refused to separate the agony of romance from the brutal inequalities of the world. Born Abdul Hayee in 1921 in Punjab, he adopted the pen name Sahir, meaning magician, and proved it entirely accurate through a lifelong mastery of Urdu poetry. As a prominent figure in the Progressive Writers Movement, he rejected the traditional obsession with the idealized beloved. Instead, he forced his readers to look at the poverty, the exploitation, and the hypocrisies of society that destroy love before it can even bloom. When he entered the Hindi film industry, he fundamentally changed the stature of the lyricist. Directors and composers adapted their music to his words, rather than the other way around. Through films like Pyaasa and Kabhi Kabhie, he brought profound literary dignity and fierce anti establishment critique to mainstream cinema. He passed away in 1980, but his poetry remains a burning torch. Sahir remains the ultimate poet of the disenchanted, a man who wrote beautiful verses to express an absolute refusal to accept an ugly world.

Paired Painting
Woman Holding a Fruit
Raja Ravi Varma stands as a bridge between the traditional sensibilities of Indian aesthetics and the technical precision of European oil painting. In this tender portrait, the artist captures a quiet moment of contemplative grace. The subject, adorned in elegant jewelry and a traditional saree, holds a single fruit with a gaze that feels both intimate and distant. Varma possessed a profound ability to imbue his female subjects with a sense of quiet dignity, reflecting the social landscape of his time while simultaneously elevating the domestic sphere into a work of high art. To look upon this painting is to witness the gentle intersection of light, shadow, and the timeless elegance of Indian womanhood.
Open the viewer →


