
चुप बैठा धुनिया
Chup Baitha Dhuniya
Avaneesh Singh Chauhan
7 verses · ~7 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

7 verses · ~1 min
बिना काम के ढीला कालू मुट्ठी- झरती बालू
तीन दिनों से आटा गीला हुआ भूख से बच्चा पीला
जो भी देखे घूरे ऐसे ज्यों शिकार को भालू
श्रम की मंडी खड़ा कमेसुर बहुत जल्द बिकने को आतुर
भाव मजूरी का गिरते ही पास आ गए लालू
बीन कमेसुर रहा लकड़ियाँ बाट जोहती होगी मइया
भूने जाएंगे अलाव में नई फसल के आलू
इति

Paired Painting
Harischandra in Distress
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Shram Ki Mandi carries.