№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Dussasana Humiliating Draupadi

Karuna

मैने देखा

Maine Dekha

Amitabh Tripathi ‘Amit’
2 min read 5 versesयथार्थrealityगरीबी

5 verses · ~2 min

मैनें देखा, मैनें देखा जीर्ण श्वान-तनया के तन से लिपट रहे कुछ मोटे झबरीले पिल्लों को रक्त चूसते से थे जैसे शुष्क वक्ष से मुझे याद आई धरती की।

मैनें देखा, मैनें देखा क्षीणकाय तरुणी, वृद्धा सी लुंचित केश, वसन मटमैले, निर्वसना सी घुटनों को बाँहों में कस कर देह सकेले मुझे याद आई गंगा की।

मैनें देखा, मैनें देखा बीड़ी से चिपके बचपन को कन्धे पर बोरा लटकाये, मनुज-सुमन को सड़ते कचरे से जो बीन रहा जीवन को मुझे याद आई प्रायः सूकर छौनों की।

मैनें देखा, मैनें देखा कमरे की दीवाल-घड़ी का सुस्त पेण्डुलम धक्कों से ठेलता समय को, धीरे-धीरे टन-टन की ध्वनि भी आती ज्यों दूर क्षितिज से मुझे याद आई दादी की।

मैनें देखा, मैनें देखा गया न देखा फिर कुछ मुझसे दिनकर के वंशज समस्त ले रहे वज़ीफे अंधियारों से मंचों पर सन्नाटा फैला, आती है आवाज़ सिर्फ़ अब, गलियारों से आँखें करके बन्द सोचता हूँ अच्छा है नेत्रहीन होने का सुख कितना सच्चा है तब से आँख खोलने में भी डर लगता है रहता है कुछ और, और मुझको दिखता है।

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Amitabh Tripathi 'Amit' belongs to a rare class of contemporary Hindi poets who write to hold up an unflinching mirror to society. His verse is stripped of complex academic jargon and strikes directly at the center of modern Indian realities. In works like his celebrated poem "Bas Itna Sa Samachar Hai" (This is All the News There Is), Tripathi captures the everyday ironies, widespread corruption, and moral compromises of the present age with devastating precision. He dismantles hollow idealism and gives a powerful voice to the common man navigating a broken system. To read Amitabh Tripathi is to be awakened from civic slumber. His poems are not merely complaints; they are urgent pleas for a return to collective conscience and integrity.

Dussasana Humiliating Draupadi

Paired Painting

Dussasana Humiliating Draupadi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Maine Dekha carries.