Canvas
Indian Beauty

ShringaraBeginner

निगाहें मिलाने को जी चाहता है

Nigahen Milane Ko Jee Chahta Hai

Sahir Ludhianvi
2 min read 7 versesEyesLove

7 verses · ~2 min

राज़ की बात है मेहफ़िल में कहें या न कहें बस गया है कोई इस दिल में कहें या न कहें कहें या न कहें

निगाहें मिलाने को जी चाहता है दिल-ओ-जाँ लुटाने को जी चाहता है

वो तोहमत जिसे इश्क़ कहती है दुनिया वो तोहमत उठाने को जी चाहता है

किसी के मनाने में लज़्ज़त वो पायी कि फिर रूठ जाने को जी चाहता है

वो जलवा जो ओझल भी है सामने भी वो जलवा चुराने को जी चाहता है

ओ... जिस घड़ी मेरी निगाहों को तेरी दीद हुई वो घड़ी मेरे लिये ऐश की तमहीद हुई जब कभी मैंने तेरा चाँद सा चेहरा देखा ईद हो या कि न हो मेरे लिये ईद हुई वो जलवा जो ओझल भी है सामने भी वो जलवा चुराने को जी चाहता है

मुलाक़ात का कोई पैग़ाम दीजिये की छुप छुपके आने को जी चाहता है और आके न जाने को जी चाहता है और आके न जाने को जी चाहता है निगाहें मिलाने को जी चाहता है

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Indian Beauty

Paired Painting

Indian Beauty

Raja Ravi Varma stands as a monumental figure in the annals of Indian art, having bridged the traditional aesthetic sensibilities of the subcontinent with European academic realism. In this poignant study, the master captures the gentle profile of an Indian woman draped in a translucent veil dotted with soft golden motifs. The play of light upon her visage evokes a profound sense of quiet introspection and timeless grace. Through his pioneering use of oil painting and lithography, Varma democratized Indian art, allowing ordinary households to connect deeply with the dignity, beauty, and emotional resonance of traditional Indian womanhood.

Open the viewer →