Canvas
Sita Swayamvar

VeeraIntermediate

मेरे गीत तुम्हारे हैं

Mere Geet Tumhare Hain

Sahir Ludhianvi
2 min read 4 versesFarmersRevolution

4 verses · ~2 min

अब तक मेरे गीतों में उम्मीद भी थी पसपाई भी मौत के क़दमों की आहट भी, जीवन की अंगड़ाई भी मुस्तकबिल की किरणें भी थीं, हाल की बोझल ज़ुल्मत भी तूफानों का शोर भी था और ख्वाबों की शहनाई भी

आज से मैं अपने गीतों में आतश–पारे भर दूंगा मद्धम लचकीली तानों में जीवन–धारे भर दूंगा जीवन के अंधियारे पथ पर मशअल लेकर निकलूंगा धरती के फैले आँचल में सुर्ख सितारे भर दूंगा आज से ऐ मज़दूर-किसानों! मेरे राग तुम्हारे हैं फ़ाकाकश इंसानों! मेरे जोग बिहाग तुम्हारे हैं जब तक तुम भूके-नंगे हो, ये शोले खामोश न होंगे जब तक बे-आराम हो तुम, ये नगमें राहत कोश न होंगे

मुझको इसका रंज नहीं है लोग मुझे फ़नकार न मानें फ़िक्रों-सुखन के ताजिर मेरे शे’रों को अशआर न मानें मेरा फ़न, मेरी उम्मीदें, आज से तुमको अर्पन हैं आज से मेरे गीत तुम्हारे दुःख और सुख का दर्पन हैं

तुम से कुव्वत लेकर अब मैं तुमको राह दिखाऊँगा तुम परचम लहराना साथी, मैं बरबत पर गाऊंगा आज से मेरे फ़न का मकसद जंजीरें पिघलाना है आज से मैं शबनम के बदले अंगारे बरसाऊंगा

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Sita Swayamvar

Paired Painting

Sita Swayamvar

In this momentous scene from the Ramayana, Prince Rama stands at the center of the court of King Janaka. The tension is palpable as he lifts the heavy celestial bow of Shiva, a feat required to win the hand of Princess Sita. Raja Ravi Varma captures the intersection of divine grace and human valor: he portrays the young prince with effortless poise while onlookers watch in a mixture of awe and anticipation. This work served as a bridge between traditional Indian iconography and Western academic realism, effectively bringing the ancient epics into the living spaces of countless families across the subcontinent.

Open the viewer →